Panchak February 2026: आज अमावस्या से हो रही अग्नि पंचक की शुरुआत, पांच दिनों तक बरतें जरूरी सावधानी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Panchak February 2026: पंचक के दिनों को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. इन दिनों शुभ कार्य करना वर्जित होता है. पंचक के दौरान कार्य करने से इसमें असफलता और बाधा की संभावना होती है. आज फाल्गुन अमावस्या के दिन पंचक की शुरुआत हो रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में गोचर करने के दौरान पंचक लगता है. पंचक के दौरान कई कार्यों को करने से बचना चाहिए और जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए. चलिए जानते हैं कि, पंचक आज से शुरू होकर कब समाप्त होंगे और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
जिन पंचक की शुरुआत मंगलवार के दिन होती है उस पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं. इस पंचक में व्यक्ति को अग्नि से भय बना रहता है.पंचक चंद्रमा के उत्तरार्ध, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरने यानी चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में होने पर लगता है. यह पंचक मंगलवार के दिन शुरू हो रहा है ऐसे में यह अग्नि पंचक होगा.
ये भी पढ़ें – Hindu Nav Varsh 2026: कब से होगी हिंदू नव वर्ष की शुरुआत? 12 नहीं 13 महीनों का साल, जानिए क्यों?
पंचक की शुरुआत आज 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार से हो रही है. पंचक सुबह 9 बजकर 05 मिनट से शुरू होगा. जिसका समापन 21 फरवरी 2026, दिन शनिवार को होगा. पंचक का समापन 21 फरवरी को शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा. इसके बीच आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. पंचक से जुड़े नियमों को मानना होगा. पंचक में कई कार्य को करना वर्जित होता है ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा.
पंचक के दौरान कई कार्य नहीं करने चाहिए. वरना इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है. पंचक में लकड़ी इकट्ठा करना अशुभ होता है इससे अग्नि का भय रहता है. इस दौरान छत नहीं डलवानी चाहिए वरना घर में क्लेश रहता है. इससे धन हानि होती है. बेड और बिस्तर खरीदना अशुभ होता है. अगर पंचक के दौरान किसी की मृत्यु होती है तो शव के साथ पांच पुतले बनाकर जलाते हैं. वरना पांच लोगों की मृत्यु का खतरा रहता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News