Begusarai News: दरोगा खामस चौधरी मौत मामले में आया फैसला, 3 दोषियों को हुआ 5 साल की जेल – Zee News

Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के पास दारोगा खामस चौधरी की मौत मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (नवम) गौरव आनंद की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने तीन आरोपितों को हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या (IPC 304) का दोषी मानते हुए 5 साल की सजा और 10,500 रुपये जुर्माना लगाया है.
Trending Photos
Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पुल के पास दारोगा खामस चौधरी की मौत से जुड़े चर्चित मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (नवम) गौरव आनंद की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले में तीन आरोपितों, नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र निवासी रितेश कुमार, मनीष कुमार और कृष्ण कुमार को हत्या (IPC 302) के बजाय गैर इरादतन हत्या (IPC 304) का दोषी मानते हुए पांच वर्ष के कारावास और 10,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. यह फैसला लंबे समय से चल रहे इस संवेदनशील मामले में आया है, जिस पर पुलिस प्रशासन और आम जनता की विशेष नजर बनी हुई थी.

घटना उस समय की है जब दारोगा खामस चौधरी अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ छतौना पुल के पास अवैध शराब ले जा रहे तस्करों को रोकने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान तस्करों ने वाहन से धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की. धक्का लगने से दारोगा सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आलू की आड़ में छिपाई गई 1 करोड़ की विदेशी शराब बरामद

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 353, 323 समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी वीपीन राय ने कुल नौ गवाहों की गवाही कराई, जिनमें पुलिसकर्मी और चिकित्सक शामिल थे.
सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने यह निष्कर्ष निकाला कि यह मामला हत्या का नहीं बल्कि गैर इरादतन हत्या का है. इसी आधार पर आरोपितों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई. सभी आरोपी लगभग 30 महीने से इस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद थे.
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News