UP Exit Poll Result 2024: यूपी में चला योगी का जादू, एग्जिट पोल में BJP की जीत, सपा को झटका – News24 Hindi

—विज्ञापन—
UP Exit Poll Result: यूपी उपचुनाव के एग्जिट पोल में फिर से बीजेपी की जीत का दावा किया गया है। Exit Poll में बीजेपी सपा से अधिक सीटें जीतेंगी, यह दावा किया गया है। महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं, यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि एग्जिट पोल में रुझान आए हैं। रुझान नतीजों में कितने तब्दील होंगे, यह 23 नवंबर को ही पता लगेगा। एआई एग्जिट पोल के अनुसार योगी आदित्यनाथ का मैजिक यूपी में चला है। बीजेपी को सपा से 1-2 सीटें अधिक मिल सकती हैं। अखिलेश यादव की सपा को झटका लग सकता है।
जी न्यूज के आईसीपीएल एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी को अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी नौ में से 4-6 सीटें हासिल करती दिख रही है। वहीं, सपा को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि दोनों पार्टियों का दावा है कि वे सभी सीटें जीतेंगी। 2022 में बीजेपी को इन 9 सीटों में से 5 और सपा को 4 सीटें मिली थी। एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदले तो बीजेपी को एक सीट का फायदा होगा। भाजपा ने इस चुनाव में हिंदुत्व को मुद्दा बनाया था।
Your Exit Poll discussed on News24❤‍🔥❤‍🔥 https://t.co/ISpXm6HYS2 pic.twitter.com/jbZhmhV1U2
— Madhav Nagpal (@CVC_YOUTH_WING) November 20, 2024

अगर एग्जिट पोल सही साबित हुए तो माना जा सकता है कि बीजेपी के कटेंगे तो बटेंगे और जुड़ेंगे तो जीतेंगे जैसे नारे लोगों के बीच काम कर गए। जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार 40 फीसदी लोगों ने जाति के आधार पर वोट देने की बात कही। 40 फीसदी लोगों ने माना के हिंदुत्व के नाम पर उन्होंने वोट दिया। वहीं, 20 फीसदी लोगों ने दोनों ही मुद्दों को सिरे से नकार दिया। लेकिन असलियत में क्या रहा? यह सब नतीजों का ऐलान होने के बाद ही तय होगा।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Election: RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने किया मतदान, वोटिंग के बाद कही बड़ी बात
चुनाव के दौरान ही बुलडोजर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। 55 फीसदी लोगों ने यूपी में कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। उनकी पसंद सीएम योगी आदित्यनाथ रहे। 30 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव और 15 फीसदी लोगों ने मायावती की सराहना करते हुए बेहतर बताया।
यह भी पढ़ें:Maharashtra Exit Poll 2024 Live Updates: महाराष्ट्र में फिर महायुति सरकार 10 में से 6 एग्जिट पोल में NDA को बहुमत

Edited By
Parmod chaudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News