सेंसर में फंसी Salman Khan की ‘मातृभूमि’, क्या अब सीधे OTT पर होगी रिलीज? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड और रक्षा मंत्रालय ने अभी तक देखा नहीं है. इतना ही नहीं फिल्म को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि इस मूवी को सीधे ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है. चलिए जानते हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है.
बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से काफी इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. लेकिन इसे बाद में बदल दिया गया और ‘मातृभूमि’ कर किया गया है.
आप भी सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, भाईजान की फिल्म मातृभूमि इन दिनों काफी संघर्ष कर रही है. अभी तक इस फिल्म को रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड ने नहीं देखी है.
दरअसल, रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म ऐसे स्टेज पर पहुंच चुकी है कि अब टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि फिल्म के लिए अब अगला कदम क्या उठाना होगा. ताकि फिल्म को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े.
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी को लेखक ने दोबारा से नहीं लिखी है. लेकिन अब  मेकर्स ने मूवी का पूरा फोकस फैमिली और रिलेशनशिप्स की तरफ शिफ्ट कर दिया है. जिसके बाद अब यह फिल्म एक ह्यूमन ड्रामा में कन्वर्ट हो गई है.
वहीं फैंस यह भी सोच रहे हैं कि अगर फिल्म की कहानी से चीन और गलवान का रेफरेंस हटा दिया जाएगा, तो मूवी की कहानी कैसी होगी. इसी बीच बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ ओटीटी पर सीधे रिलीज की जा सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News