click this icon for latest updates
Breaking News Today 17 April LIVE Updates: भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग को होने वाले खतरों पर गहरी चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन को तुरंत बहाल करने की अपील की है.साथ ही पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच संयम बरतने और तनाव कम करने का भी आग्रह किया है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में “मध्य पूर्व की स्थिति” पर वीटो पहल के तहत हुई बहस में भारत का बयान देते हुए, हरीश पी ने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री सुरक्षा भारत के ऊर्जा और आर्थिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “भारत के लिए, उसकी ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से, एक खास चिंता का विषय होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होने वाली कमर्शियल शिपिंग से जुड़ा है. भारत ने इस बात पर खेद जताया है कि इस संघर्ष में कमर्शियल शिपिंग को सैन्य हमलों का निशाना बनाया गया.”
उन्होंने कहा, “28 फरवरी 2026 को ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद से, भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी देशों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है. हमने सभी देशों से बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा देने, तनाव कम करने और मूल मुद्दों को गंभीरता से हल करने का आग्रह किया है. हमने सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की भी अपील की है.”
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
Breaking News Today LIVE in Hindi: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा. उनका यह बयान उस समय आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की. यह समझौता नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच हुआ है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 17 April LIVE: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाया होर्मुज का मुद्दा, सुरक्षित आवागमन को तुरंत बहाल करने की अपील
आज का मौसम 17 अप्रैल 2026: पहाड़ों पर बर्फबारी लेकिन मैदान में तपन! दिल्ली-यूपी में 40 डिग्री पार जाएगा तापमान, पढ़ें मौसम विभाग का तगड़ा अलर्ट
TCS केस: 'बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो…' पीड़ित ने सुनाई आपबीती, अब तक 9 FIR और 7 अरेस्ट
Video: चाणक्य का नाम लेकर प्रियंका गांधी ने कसा ऐसा तंज, अमित शाह की भी छूट गई हंसी
जो काले कपड़े पहनकर आए, वो नजर का टीका- महिला आरक्षण बिल के विरोधियों को PM का जवाब
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.