हिंदी को सामाजिक सरोकार से जोड़ने, नवाचार पर जोर – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | कुकदूर
शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदूर में हिंदी परिषद का शुभारंभ किया गया। यहां विद्यार्थियों को भाषा के माध्यम से व्यापक सोच और क्रियान्वयन का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गरिमा से भरपूर रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जीए घनश्याम ने की, जबकि उद्घाटनकर्ता के रूप में शासकीय जेपीएम महाविद्यालय मुंगेली के सहायक प्राध्यापक सुधीर कुमार तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हिरालाल शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा या विषय नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति और जीवन को समझने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी को सामाजिक सरोकार से जोड़ने, शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वैज्ञानिक सोच के साथ व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाएं अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. जीए घनश्याम ने हिंदी परिषद के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शैक्षणिक सक्रियता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से परिषद की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के मंच उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News