अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का विस्तार, अभिषेक अध्यक्ष और अनूप महासचिव बने – Dainik Bhaskar

केकड़ी| अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की पूर्वी राजस्थान इकाई ने संगठन विस्तार की घोषणा की है। संगठन के प्रमुख चांदकरण अग्रवाल की अभिशंसा पर अभिषेक अग्रवाल को केकड़ी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष श्रीकांत मुरारका ने कहा कि अभिषेक की संगठन क्षमता व
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। इसी क्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अनूप पिलानिया को केकड़ी महासचिव मनोनीत किया गया है। वहीं महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष अलका गर्ग ने मंजू गर्ग को केकड़ी अध्यक्ष तथा प्रभा गर्ग को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। समाजजनों ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण लगन व निष्ठा के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News