—विज्ञापन—
Gerald Coetzee in SRH: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कुछ दिनों पहले उनके स्टार तेज गेंदबाज डेविड पैन को चोट लगी थी और इसी कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. सनराइजर्स हैदराबाद को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश थी और अब उन्होंने CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया है कि गेराल्ड कोएट्जी उनके स्क्वाड से जुड़ गए हैं. कुछ दिनों पहले डेविड पैन को टखने में चोट आई थी. इसी वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उन्होंने SRH के लिए दो मैच खेले थे और दो विकेट झटकने में सफल हुए थे. हालांकि, अब वो आगे नहीं खेल पाएंगे और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड SRH के अटैक का हिस्सा बन चुके हैं.
A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: अजिंक्य रहाणे ने किसे ठहराया KKR की 5वीं हार का जिम्मेदार? सामने आया चौंकाने वाला बयान
गेराल्ड कोएट्जी को IPL खेलने का अनुभव है. वो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. अब तक IPL में उन्होंने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें वो 15 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. कोएट्जी साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 67 विकेट झटके हैं. उनका टी20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और वो SRH की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं.
गेराल्ड कोएट्जी IPL 2026 में 2 करोड़ रुपये में SRH की टीम का हिस्सा बने हैं. डेविड पैन की कीमत 2 करोड़ थी और इसी कीमत पर गेराल्ड ने उन्हें रिप्लेस किया है. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के रूप में डेविड पैन को टीम में शामिल किया था लेकिन दो मैच खेलने के बाद वो भी चोटिल हो गए. अब देखना होगा कि कोएट्जी SRH के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘कप्तान बदलो…’, KKR की 5वीं हार के बाद अजिंक्य रहाणे की हुई जमकर आलोचना, फैंस का फूट रहा गुस्सा!

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in