Prime Video Upcoming Films: फर्जी 2 से लेकर पंचायत 5 तक 2026 में धावा मारने वाली हैं ये 9 नई फिल्में, मनोरंजन का रहेगा पक्का इंतजाम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Upcoming Hindi Films and Web Series 2026: Prime Video में कुछ खास फिल्में बड़ा धमाका करने जा रही हैं. हाल ही में रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के स्टार कास्ट इक्ट्ठा हुए. कई पुरानी फिल्मों और सीरीज के सीजन 2 आ रहे हैं. 2026 में आपके मनोरंजन का पूरा इंतजाम पहले से ही पक्का हो चुका है.
साल 2026 में पंचायत 5 आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह कहानी गांव फुलेरा की है, जहां अभिषेक त्रिपाठी अब नई चुनौतियों से जूझने वाले हैं. इस नए सीजन में प्रधानी और गांव की राजनीति को और मस्ती के साथ दिखाया गया है. इसके पहले सीजन्स काफी पसंद किए गए हैं.
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की क्राइम थ्रिलर फिल्म फर्जी 2 का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है. इसकी कहानी नकली नोटों की दुनिया से शुरू होती है, जिसमें अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है. राज एंड डीके की यह सीरीज एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है. फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दहाड़ का दूसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर आने वाला है. इसमें आपको पुलिस की खूफिया जांच और सीरियल किलर की क्रूरता देखने को मिलेगी. कहानी की गहराई और कुछ खतरनाक सीन्स आपको हैरान कर देंगे.
दुपहिया मजेदार कॉमेडी से भरी हुई सीरीज है. इसमें छोटे से गांव धड़कपुर में बाइक चोरी की कहानी दिखाई गई है. सीरीज में आपको गजराव राव और रेणुका शाहने जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा सीजन 2 में कुछ खास होने वाला है, जिससे दर्शकों को खूब हंसी आएगी.
संदीप भैया एस्पाइरेंट सीरीज से निकले एक किरदार की कहानी है, जो कि अब खुद एक सीरीज बन चुकी है. संदीप भैया UPSC की तैयारी और जिंदगी की मुश्किलों पर आधारित है. दूसरी सीजन में नई चुनौतियां और इंस्पिरेशन मिलेगा. यह युवाओं को बहुत पसंद आती है.
सिर्फ मिर्जापुर फैंस ही इस सीरीज के इंतजार का दर्द समझ सकते हैं. हालांकि, सीरीज से अब मिर्जापुर फिल्म के तौर पर नजर आने वाली है. अली फजल और पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में लीड रहेंगे. इसमें पूर्वांचल के गैंगस्टरों से जुड़ी कहानी दिखाई गई है. यह 4 सितंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
विजय वर्मा वाली यह फिल्म 1960 के मुंबई में सेट है. यह फिल्म जुआ और क्राइम की कहानी पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें एक्शन और ड्रामा भर भरकर मिलेगा. विजय के फैंस अभी से ही फिल्म के रिलीज के लिए बेहद उत्सुक हैं.
पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के बाद पत्नी यामी गौतम की नई फिल्म नई नवेली भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की नई कहानी, रोमांचक प्लॉट आपका दिल जीत लेंगे. इसके प्रोड्यूसर आनंद एल राय है, जिन्होंने बड़ी दिलचस्प कहानी बनाई है.
भुवन बाम और वमिका गब्बी वाली कॉमेडी फिल्म आपको खूब हसाएगी. इसमें कुंडली और जिंदगी की मस्ती दिखाई गई है. फिल्म को शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. फैंस को इस फिल्म में हंसी का डोज मिलेगा. यह प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News