—विज्ञापन—
Chaitra Navratri 2026 Date & Kalash Sthapana Muhurat: साल में कुल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें चैत्र नवरात्रि सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख है. कुल 9 दिन तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. साथ ही व्रत रखा जाता है. हालांकि, चैत्र नवरात्रि का आरंभ घर में कलश स्थापना के बाद होता है. कलश स्थापना को घटस्थापना भी कहते हैं, जो कि चैत्र नवरात्रि पर्व के पहले दिन की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पूजा विधि है. इसके जरिए मां दुर्गा को अपने घर में आमंत्रित किया जाता है.
चलिए जानते हैं इस बार किस दिन कलश स्थापना की जाएगी. साथ ही आपको चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के कैलेंडर और कलश स्थापना की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग चैत्र नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली रहती है. साथ ही भक्तों को भय, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है, जिस दिन ही कलश स्थापना की जाती है. इस बार 19 मार्च 2026 की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 20 मार्च की सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा, जिस दिन कलश स्थापना होगी. वहीं, 9 दिन बाद यानी 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का समापन होगा, जिस दिन भगवान राम का जन्मदिन यानी राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in