Feedback
महाराष्ट्र में मुंबई के एक बड़े नामी इंटरनेशनल स्कूल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की 11वीं की छात्रा ने स्कूल के ही बाथरूम में जूते के लेस से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा आज सुबह स्कूल गई और हमेशा की तरह अपना लेक्चर अटेंड किया. इसके बाद दोपहर को छात्रा स्कूल के बाथरूम में गई और खुद के जूतों की लेस से खुद को ही फांसी लगा ली.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस को घटनास्थल पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने मृत छात्रा के माता-पिता से पूछा कि क्या उन्हें किसी पर शक है? तब लड़की के माता-पिता ने कहा कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है.
पुलिस ने इस मामले में फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है और पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार छात्र द्वारा इतना बड़ा कदम क्यों उठाया गया.
बता दें स्कूली बच्चों द्वारा आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं.बीते दिनों बांदा में 12वीं की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की परीक्षाएं चल रही थीं. स्कूल का एक टीचर फीस को लेकर उसे परेशान करता था. साथ ही टीचर ने बेटी को परीक्षा भी नहीं देने दिया, जिससे तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली. वहीं, स्कूल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया था.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू