Feedback
वृषभ (Taurus):-
Cards:- Ten of Pentacles
परिवार के मुखिया का अचानक से पक्षपात पूर्ण रवैया सबको चौंका सकता है.किसी नए व्यक्ति का परिवार में आगमन होने से सभी लोग चिंतित हो सकते है.सामने वाले व्यक्ति के साथ कोई ऐसा अतीत जुड़ा हुआ हो सकता है.जो किसी के लिए भी ठीक नहीं है.इस समय परिवार में किसी के विवाह की तैयारियां हो सकती है.मेहमानों की आवाजाही से वातावरण प्रफुल्लित हो सकता है.
साझेदारी के व्यवसाय में किसी भी तरह के बदलाव को करने से पहले सामने वाले व्यक्ति के साथ विचार विमर्श जरूर करें.जोखिम भरे कार्यों को हाथ में न लें.कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में रुचि न लें.पुराने कार्यों को समय पर पूरा करें.रिश्तों में अमर्यादित व्यवहार न करें.विवाद की स्थिति निर्मित होने पर चुप रहें.सामने वाले को किसी तरह का कोई जवाब न दें.किसी के भड़काने से विचलित न हो.परिवार के खिलाफ न जाएं.प्रिय से विवाह की बात परिजनों से कर सकते है.
स्वास्थ्य: त्वचा में हो रही खुजली चर्मरोग होने की संभावना बढ़ा सकती है.किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति: पिता या परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से कुछ धनराशि उपहार स्वरूप मिल सकता हैं.
रिश्ते: मित्रों से मेल मुलाकात हो सकती है.परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू