अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हरकतों से वैश्विक उथल-पुथल मची हुई है। इसकी वजह से यूरोपीय यूनियन में एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई देने वाले फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी एक साथ आते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच मैक्रों और मेलोनी का अजीब तरीक से गले लगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेना शुरू कर दिया है।
फ्रांस की राजधानी पैरिस के एलिसी पैलेस में मैक्रों ने होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भी पहुंची। हालांकि, मेलोनी की पहुंचना उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब गेट पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे मैक्रों ने उन्हें गले से लगा लिया और उन्हें किस करते हुए नजर आए। इस तरीके से गले मिलने से मेलोनी भी कुछ असहज नजर आईं। दो राष्ट्राध्यक्षों का इस तरीके से गले मिलने का क्षण जल्दी ही मीडिया और सोशल मीडिया का हेडलाइन बन गया।
बता दें, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का करीबी माना जाता है। लेकिन हाल ही में जब पोप लियो और ट्रंप के बीच में बयानबाजी हुई, तो मेलोनी को पोप के साथ खड़ा होना पड़ा। इसके बाद ट्रंप ने मेलोनी को भी काफी खरी खोटी सुना दी। इसके बाद यूरोप के सभी देश परोक्ष रूप से अमेरिका के खिलाफ खड़े हो गए। पेरिस में जब स्टार्मर और मैक्रों ने होर्मुज को लेकर बैठक बुलाई, तो इसमें अमेरिका को दूर रखा गया। इसके बाद भी इसमें मेलोनी समेत करीब 50 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया।
खैर, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अजीब-अजीब तरीके से मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “सच कहूं, तो मैंने दो वैश्विक नेताओं के बीच में इतनी असहज बातचीत कभी नहीं देखी। मैक्रॉन गले लगाकर दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेलोनी को देखकर लगता है कि वह इस समय दुनिया में कहीं और होना चाहती हैं। यह स्पष्ट है कि जी7 बयान पर असहमति के बाद उनके बीच गंभीर तनाव है और यह वायरल क्लिप इस ठंडेपन की पुष्टि करता है।”
दरअसल, पिछले जी7 के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूरोपीयन यूनियन के एक मुद्दे को फोरम पर उठाने की कोशिश की थी। इसका मेलोनी ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद उस समय भी मेलोनी और मैक्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक और यूजर ने लिखा, “मैक्रों को लेकर मेलोनी की घृणा और अस्वीकृति साफ तौर पर देखी जा सकती है।”
भले ही लोगों ने इस क्षण के लिए मैक्रों और मेलोनी की मजाक उड़ाया हो, लेकिन कई लोगों ने इसका बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, “कुछ भी अजीब नहीं था। उन्होंने कुछ बहुत ही मजेदार कहा। उसने प्रतिक्रिया दी। बस इतना ही।” वहीं दूसरे ने कहा, “उस किस में कुछ भी अजीब नहीं था। बस एक दोस्ताना स्वागत वाला किस था। कोई अटपटापन नहीं था।”
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play