Entertainment News LIVE: सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का बदला टाइटल! क्या है फिल्म का नया नाम? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदल दिया गया है. खबरें हैं कि अब फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा. 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नया नाम भी सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब फिल्म का नया नाम ‘बंटवारा 1947’ होने वाला है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को खबर नहीं दी है. लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म अब ‘बंटवारा 1947’ के नाम से रिलीज हो सकती है.
अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी. इस दौरान उनकी ‘तेरे मेरे सपने’ फिल्म रिलीज हुई थी. अपनी पहली फिल्म से ही अरशद वारसी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने हीरो हिन्दुस्तानी, मेरे दो अनमोल रतन, जानी दुश्मन, मुन्नाभाई एमबीबीएस, हलचल, मैंने प्यार क्यूं किया, सलाम नमस्ते, गोलमाल और धमाल जैसी फिल्मों में काम किया.
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla BO Collection: ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन से मेकर्स हुए मालामाल
‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ की कमाई की है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ है और भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदल दिया गया है. खबरें हैं कि अब फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा. 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नया नाम भी सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब फिल्म का नया नाम ‘बंटवारा 1947’ होने वाला है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को खबर नहीं दी है. लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म अब ‘बंटवारा 1947’ के नाम से रिलीज हो सकती है.
अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी. इस दौरान उनकी ‘तेरे मेरे सपने’ फिल्म रिलीज हुई थी. अपनी पहली फिल्म से ही अरशद वारसी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने हीरो हिन्दुस्तानी, मेरे दो अनमोल रतन, जानी दुश्मन, मुन्नाभाई एमबीबीएस, हलचल, मैंने प्यार क्यूं किया, सलाम नमस्ते, गोलमाल और धमाल जैसी फिल्मों में काम किया.
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla BO Collection: ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन से मेकर्स हुए मालामाल
‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ की कमाई की है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ है और भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
सनी देओल और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदल दिया गया है. खबरें हैं कि अब फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा. 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नया नाम भी सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब फिल्म का नया नाम ‘बंटवारा 1947’ होने वाला है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को खबर नहीं दी है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारे नए कंटेंट देखने के लिए मौजूद है. लेकिन आप एक खतरनाक हॉरर फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको 58 साल पुरानी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने में असली डर लगेगा. यह फिल्म एक बार देखने के बाद लोग दोबारा देखने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं.चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

भारतीय एक्ट्रेस Arti Singh ने अपनी मामी से रिश्ते सुधारने के बाद काफी खुश नजर आ रही है. आरती सिंह ने कहा कि 14 साल बाद पुराने रिश्ते फिर से जुड़ गए और इस पल मैं बहुत खुश हुं
https://www.instagram.com/reel/DXR2GLFk9TO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. यही कारण है कि फिल्म 31 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 18 अप्रैल को कितने का कलेक्शन किया है. पढ़े पूरी खबर…
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ देखी जा रही है. यह मूवी 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन आज हम आपको साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला’ के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

OTT पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. आज हम भी आपको 7 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे इन दिनों लोग काफी पसंद कर रहे है. आप भी ओटीटी पर सस्पेंस वाली सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 7 सस्पेंस वाली सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. पढ़े पूरी खबर…

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मां के जाने के बाद जीवन में एक ऐसा गहरा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है.
https://www.instagram.com/p/DXRPJ6sisft/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
OTT पर कुछ नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे हिट वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. इस सीरीज को TVF ने बनाया है, जो पहले ही पंचायत और कोटा फैक्ट्री जैसी हिट सीरीज दे चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर…
आप भी ओटीटी पर फिल्में देखने का शौक रखते हैं. लेकिन महंगे सब्सक्रिप्शन के कारण फिल्में नहीं देख पाते हैं, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी शानदार फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. वहीं अब मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म रिलीज हुई है, जिसे थिएटर में दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिला था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. इस बीच आशा भोसले के अंतिम संस्कार से एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा में आ गया है. ये वीडियो मुमताज का है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? देखें वीडियो

फिल्मी दुनिया के कुछ नाम ऐसे हैं, जो अपने आपमें में ही किसी फिल्म की कहानी जैसे हैं. आज हम आपको मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक समय पर हिट फिल्में दी थीं, लेकिन अब वो एक्टिंग से बेहद दूर हैं. पढ़ें पूरी खबर…

जनवरी 2026 में केरल के साहित्य उत्सव में सुपरस्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. वहीं अब इसे लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट कितनी पढ़ी लिखी है? पढ़ें पूरी खबर…

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने भले ही अच्छी ओपनिंग की है, लेकिन ये साल 2026 की 5 फिल्मों से पीछे है. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्में हैं? पढ़ें पूरी खबर…

आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्ट को सारा अली खान ने भी शेयर किया है. फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नज़र आने वाली हैं. ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DXRAW63CXQ3/?igsh=MWlyZXlpZWoxNnlsZQ%3D%3D

टीवी के कई स्टार्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो एकता कपूर के शो से टीवी का सुपरस्टार बनकर निकला. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड की दिग्गज और फेमस सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था. आशा ताई के निधन से अभी भी लोग दुखी हैं. इस बीच अब आशा ताई और लता दीदी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है. आइए जानते हैं इसके बारे में… पढ़ें पूरी खबर…

पॉपुलर क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों एक पोस्ट को लाइक और अनलाइक करने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब जर्मन मॉडल का इस पर रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर…

सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सनी देओल की ‘गबरू’ को पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं, लेकिन ये अभी भी कमाई करने में लगी हुई है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 30 दिन में जितना कलेक्शन किया है, उसके लिए ‘पुष्पा 2’ को लंबा समय लगा था. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने सोशल मीडिया पर आशा भोसले के अंतिम संस्कार का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आपकी बहुत याद आती है.

https://www.instagram.com/p/DXQewdfgZh8/

श्रद्धा कपूर की 2 घंटे 29 मिनट की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी है. इस फिल्म के सामने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी पानी कम है. पढ़िए पूरी खबर

जर्मन इंफ्लुएंसर लिजा लाज ने विराट कोहली के मामले पर रिएक्ट किया है. दरअसल विराट कोहली ने इंफ्लुएंसर की फोटो पर रिएक्ट किया था, अब इस पर लिजा लाज ने रिप्लाई करते हुए कहा है कि ये बहुत अजीब था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं खबरों में छाई हुई थी. मुझे तो ये भी नहीं पता कि उन्होंने तस्वीर को कब लाइक किया, मुझे तो खबरों से ही पता चला. मुझे उनके लिए बुरा लगता है.

वीर पहाड़िया एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में खबरें थी कि तारा सुतारिया के साथ वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है. इन अफवाहों के बीच अब वीर पहाड़िया को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया के साथ मिस्ट्री गर्ल की फोटो वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/reel/DXNPtNwDopb/

केन करुणास स्टारर ‘यूथ’ मूवी नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन की नए प्रोजेक्ट्स के लिए बातचीत चल रही है. खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन अगली फिल्म रीमा कागती के साथ कर सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DScirdxD6Zt/?img_index=1

अमीषा पटेल ने विराट कोहली को सपोर्ट किया है. जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो पर रिएक्ट करने के लिए विराट कोहली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस पर अब अमीषा पटेल ने कहा है कि लाइक करना कोई पाप नहीं है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DXO5NlhiJR4/

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करती आ रही हैं. एक्ट्रेस ने रेड रोज, दर्द, रोमांस, सोहनी माहीवाल, तेरी मेहरबानियां और कर्मा जैसी फिल्मों में काम किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर भी जरीन खान का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल को निधन हो गया था. वहीं अब 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘वास्तव में हम अल्लाह के हैं और हम उसी के पास लौटेंगे. मेरा पहला प्यार, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जान, मेरी दुनिया, मेरा सब कुछ… तुम्हें गए 10 दिन हो गए हैं. मैं दुनिया के लिए कोई लंबा-चौड़ा संदेश नहीं लिखूंगी क्योंकि तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम्हारे बिना मैं इस समय किस दौर से गुजर रही हूं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News