Prime Video पर छाई 2 घंटे 49 मिनट की ये साइंस-फिक्शन फिल्म, प्यार और Quantam Physics का दिखा जबरदस्त मेल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Interstellar Best Sci Fi Movie: अगर आप साइंस फिक्शन से जुड़ी फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो इस जबरदस्त फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. इसमें Quantam Physics और इंसानी प्यार का जबरदस्त मेल दिखाया गया है. 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के लाखों फैंस हैं.  
कई लोगों को साइंस फिक्शन से जुड़ी फिल्में पसंद आती हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो यह 2 घंटे 49 मिनट की फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती है. इसको फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन ने बनाया है. (Credit- Pinterest)
इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन का मास्टरपीस बताया जाता है. फिल्म का नाम है- Interstellar. यह फिल्म वाकई एक सिनेमाई चमत्कार है. इसमें अंतरिक्ष की यात्रा के साथ इंसानी जज्बातों को दिखाया है. (Credit- Pinterest)
इस फिल्म का सबसे भावुक हिस्सा वह है जहाँ ‘मिलर प्लैनेट’ पर बिताया गया 1 घंटा पृथ्वी के 7 साल के बराबर होता है. पिता (कूपर) का अपनी बेटी (मर्फ) से पीछे छूट जाना दिल छू लेने वाला है. (Credit- Pinterest)
इस फिल्म में ब्लैक होल और वर्महोल को दिखाने के लिए असली Quantum Physics के सिद्धांतों का उपयोग किया गया है. यहाँ तक कि इसके विजुअल्स बनाने के लिए वैज्ञानिकों की मदद ली गई थी. इसे फिल्म में देखने से काफी रोमांचक लगता है. (Credit- Pinterest)
इस फिल्म की कहानी और इंसानी जजबातों के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी कमाल किया है. आज भी इसकी रिंगटोन और म्यूजिक के लोग दीवाने हैं. यह संगीत अकेलेपन और उम्मीद की भावना को दर्शाता है. (Credit- Pinterest)
Interstellar फिल्म का बहुत प्यारा संदेश है. इसमें बताया गया है कि सारी चीजों से बढ़कर प्यार है जो कि समय और अंतरिक्ष के सभी सीमाओं से परे है. इसे समझकर हर व्यक्ति उस असीम ज्ञान को पा सकता है. (Credit- Pinterest)
इस फिल्म को 8.7 IMDb रेटिंग मिली है. इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है. 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी करोड़ों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. इसमें Quantum Physics का उपयोग काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News