शहर
डॉक्टर की जान बाल-बाल बची
MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। ऊंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल के बेड पर शराब पी रहे एक मरीज ने टोकने पर डॉक्टर पर ही गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली डॉक्टर के पास से गुजर गई और उनकी जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से ‘कमजोरी’ की शिकायत के बाद ऊंचेहरा CHC में भर्ती था। शनिवार रात करीब 12:30 बजे, जब अस्पताल का स्टाफ राउंड पर था, उन्होंने देखा कि शिवम अपने बेड पर बैठकर सरेआम शराब पी रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जब इसका विरोध किया और उसे मर्यादा में रहने को कहा, तो आरोपी बहस करने लगा।
यह भी पढ़ें- Kanpur में AI वाला ‘फर्जी फौजी’ गिरफ्तार; नायब सूबेदार बनकर सैकड़ों युवाओं को ठगा, नकली फोटो दिखाकर देता था झांसा
विवाद बढ़ता देख डॉक्टर वहां से चले गए, लेकिन आरोपी शिवम का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह डॉक्टर के पीछे-पीछे अस्पताल के बाहर तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां उसने देसी कट्टा निकाला और डॉक्टर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, पटना समेत कई जिलों में लू की चेतावनी, सीमांचल में बारिश का अलर्ट
इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. ए.के. राय ने बताया कि आरोपी दो दिन से भर्ती था, लेकिन वह रात में घर चला जाता था। उन्होंने इसे एक गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि अस्पताल में महिला स्टाफ भी तैनात रहता है, ऐसे में हथियारों के साथ किसी का प्रवेश करना बेहद खतरनाक है। नागोद के एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस शिवम द्विवेदी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ… और देखें