—विज्ञापन—
राजधानी दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कई इलाकों में करीब 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. इस वजह से रोहिणी, रिठाला और बादली विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जल बोर्ड के मुताबिक, हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी एक पाइपलाइन खराब हो गई है. इसी पाइपलाइन की मरम्मत और रखरखाव की वजह से पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ रही है. अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: गंदे पानी से मिलेगी राहत? दिल्ली के 9 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट होंगे अपग्रेड
जानकारी के अनुसार 17 मार्च सुबह करीब 10 बजे से इन इलाकों में पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी और अगले दिन यानी 18 मार्च सुबह लगभग 10 बजे तक सप्लाई बंद रह सकती है. इस दौरान कई कॉलोनियों और आवासीय इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो सकती है. रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर 19, बादली इंडस्ट्रियल एयरिया फेज-1, 2, 3, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार और आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा. रिठाला में सेक्टर 16, सेक्टर 17, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी. वहीं बादली के समयपुर, शिवपुरी, टीचर कॉलोनी, बादली गांव और आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा.
रोहिणी, रिठाला और बादली विधानसभा क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बड़ी आबादी रहती है और रोजमर्रा के कामों के लिए जल आपूर्ति पर काफी निर्भरता होती है. ऐसे में लोगों को पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी गई है. दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वो पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें, ताकि पानी बंद रहने के दौरान दैनिक जरूरतें पूरी की जा सकें. साथ ही अधिकारियों ने कहा है कि जिन इलाकों में जरूरत होगी वहां मांग के मुताबिक पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे. जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होते ही पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी. साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि जरूरी मरम्मत का काम समय पर पूरा किया जा सके और भविष्य में पानी की सप्लाई सुचारु बनी रहे.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली में चिलचिलाती धूप-गर्मी से राहत, यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in