चुनावी रैली के बीच PM मोदी का 'बंगाली अंदाज', लोगों संग चखा झालमुड़ी का स्वाद, देखें तस्वीरें – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए हैं. रविवार को उनकी अलग-अलग शहरों में लगातार चार रैलियां हैं. इस बीच वो झारग्राम में जनता के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते नजर आए.
 
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का ‘बंगाली अवतार’ देखने को मिला. कुर्ते के साथ लाल रंग का स्टोल डाले उन्होंने भव्य रैली को संबोधित किया. इसके बाद वो झारग्राम में झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे. तस्वीरों में उन्हें अखबार के बने ठोंगे (लिफाफे) से झालमुड़ी निकालकर खाते देखा जा सकता है.
पीएम मोदी ने जनता के साथ मिलकर झालमुड़ी खाई. वो अपने ठोंगे से झालमुड़ी निकालकर आसपास मौजूद महिलाओं को देते नजर आए.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में रविवार को चार रैलियों के बीच, जो कि एक व्यस्त दिन था, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट झालमुरी का आनंद लिया.’
टीएमसी पर गंभीर आरोप
आदिवासी बहुल झाड़ग्राम जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी ‘घुसपैठियों की और घुसपैठियों के लिए सरकार’ बनाना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘ये चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है. ये बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है. आज बंगाल के अपनी पहचान खोने का डर है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है वो बहुत खतरनाक है. टीएमसी घुसपैठियों की और घुसपैठियों के लिए सरकार बनाना चाहती है. एक ऐसी सरकार जो बंगाल की जनता के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करने के बजाय केवल घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करेगी.’
यह भी पढ़ें: ‘TMC सिर्फ अपने वोट बैंक और घुसपैठियों की सगी है…’, बंगाल के मेदिनीपुर में बरसे PM मोदी
पीएम मोदी ने टीएमसी पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने और भ्रष्टाचार और जबरन वसूली की व्यवस्था चलाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि अगर घर बनाना हो तो टीएमसी के गठबंधन पर निर्भर रहना पड़ता है. टीएमसी के सांसदों और विधायकों को आपकी समस्याओं की कोई परवाह नहीं है. वो तो बस अपनी जेबें भरने में व्यस्त हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News