तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 13 की मौत, कई घायल – AajTak

Feedback
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में जोरदार धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह विस्फोट कट्टनारपट्टी इलाके में स्थित एक क्रैकर यूनिट में हुआ, जिसने देखते ही देखते चार यूनिट्स को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.
मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और राहत टीमें लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि यह हादसा पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ हो सकता है. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
हादसे पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने जताया दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा, विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. 
मैंने माननीय मंत्रियों के. के. एस. एस. आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने, उनकी निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है. घटना की जानकारी मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से बात की है और सभी जरूरी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News