सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर आज भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल इस्तेमाल करना पड़ा. इस बीच वहां पर मौजूद एक युवक का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहा कि अब कभी नहीं आउंगा. आइए आपको बताते हैं कि आखिर उधना रेलवे स्टेशन पर हुआ क्या था…
Trending Photos
Surat News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण दुनिया भर के देशों में तेल और एलपीजी की किल्लत देखने को मिली है. इसका असर भारत के कुछ हिस्सों में भी नजर आ रहा है. हालांकि, सरकार ने पहले ही साफ कहा कि देश में तेल और गैस की किल्लत नहीं और सामान्य आपूर्ति जारी है. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर गुजरात के सूरत से सामने आई है. दरअसल, रविवार को लोगों का बड़ा हुजूम गुजरात के सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला.
दावा किया जा रहा है कि यहां पर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट हासिल करने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी इस्तेमाल करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कमर्शियल गैस की किल्लत के कारण कुछ कंपनियों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिसके बाद मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं. हालांकि, गर्मियों की छुट्टियों के कारण भी बड़ी संख्या में लोग वहां से निकल रहे हैं और अपने गृहराज्य या किसी अन्य स्थानों पर जा रहे हैं.
जब उधना स्टेशन पर बिगड़े हालात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11.30 बजे उधना-हसनपुर ट्रेन के लिए यात्रियों को लाइन में लगाया जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने लाइन तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. इसके कारण पूरी स्थिति बिगड़ गई. ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल इस्तेमाल करना पड़ा. वहीं, इस घटना के बाद एक भावुक वीडियो सामने आया है. जो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है.
सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो
जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, उस वक्त वहां पर मौजूद एक यात्री ने भावुक वीडियो बनाया. वीडियो बनाने वाले युवक ने कहा कि अब नहीं आउंगा दोस्त यहां कभी भी. बताया जा रहा है कुछ कंपनियों के अस्थायी बंद होने और गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर तक विशेष ट्रेनों के जरिए 21,000 से अधिक यात्रियों को स्टेशन से रवाना किया जा चुका है. बावजूद इसके भीड़ बढ़ रही है, जिसके कारण व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है.
सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को लोगों का हुजूम उमड़ा. pic.twitter.com/gZFlTLg7kQ
Abhinav Tripathi (@abhinavthink) April 19, 2026
अचानक क्यों बढ़ी भीड़?
सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को लोगों का हुजूम उमड़ा. pic.twitter.com/gZFlTLg7kQ
Abhinav Tripathi (@abhinavthink) April 19, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की मुख्य दो वजहें हैं. पहली गर्मी की छुट्टियों का सीजन और दूसरी कमर्शियल एलपीजी की कमी के कारण कुछ फैक्टरियों का अस्थायी रूप से बंद होना. इसके कारण बड़ी संख्या में लोग वहां से निकल रहे हैं और स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: 180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न, 350 अश्लील वीडियो; भड़के सांसद बोले- ‘ऐसों को उबलते तेल में तलना चाहिए’
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.