राशिद खान बनने वाले हैं भारतीय? इंडिया की नागरिकता पर हुआ बड़ा खुलासा, इसे देश से भी मिला ऑफर – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान से अनौपचारिक तौर पर एक नहीं बल्कि दो देशों ने संपर्क किया था। …और पढ़ें
राशिद खान।
नई दिल्ली, पीटीआई। अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान से अनौपचारिक तौर पर एक नहीं बल्कि दो देशों ने संपर्क किया था और उन्हें नागरिकता के साथ-साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की पेशकश की थी। इन देशों में भारत भी शामिल था, लेकिन इस स्टार क्रिकेटर ने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया। राशिद ने इसके बजाय अपने वतन के प्रति वफादार रहना चुना।
किताब ‘राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम’ में इस ऑलराउंडर ने लेखक मोहम्मद हांद जाफर को बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही उन्हें इस तरह के प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें उन्होंने अस्वीकार कर दिया। इस किताब का सोमवार को विमोचन होगी।
किताब में राशिद के हवाले से कहा गया है कि यह बात 2023 आईपीएल सत्र की है। तब राशिद की टीम गुजरात टाइटंस के एक अधिकारी ने उन्हें सूचित किया था कि बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी उनसे मिलना चाहते हैं। अधिकारी ने अफगानिस्तान के खराब हालात की बात कहते हुए राशिद को भारत की ओर से खेलने का प्रस्ताव दिया। जिसे राशिद ने मुस्करा कर और धन्यवाद देते हुए अस्वीकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जीत के बाद मिली एक और खुशखबरी
यह भी पढ़ें- IPL 2026: बल्लेबाजों के तूफान को रोकने राशिद खान तैयार कर रहे हैं ‘ब्रह्मास्त्र’, मिस्ट्री स्पिनर ने खुद किया खुलासा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News