महिला आरक्षण पर सियासी घमासान; वारिस पठान का भाजपा पर तीखा वार – Zee News

AIMIM On Women Reservation Bill: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वारिस पठान ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे राजनीतिक दिखावा बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. साथ ही प्रधानमंत्री के संबोधन की आलोचना करते हुए कहा कि जनता को विकास की उम्मीद थी, लेकिन मुद्दों से भटकाया जा रहा है.
Trending Photos
AIMIM On Women Reservation Bill: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता वारिस पठान ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है.  बिहार के किशनगंज में वारिस पठना ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर झूठ, ढकोसलेबाजी और दोगलेपन की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि अभी पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है, सभी बड़े नेता चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और इसी दौरान महिला आरक्षण विधेयक बिल को लेकर तीन दिनों की सेसन करने की क्या जरूरी थी?
उन्होंने कहा जब लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक बिल पास नहीं हुआ तो इसे मुद्दा बनाकर भाजपा के नेता लोगों के सामने रोएंगे और गाएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण तीन मिनट देखा और इसी बीच पीएम मोदी का रोना-गाना चालू हो गया है, इसीलिए मैंने भाषण सुनना छोड़कर आईपीएल देखने चला गया.वारिस पठान ने कहा कि देश के लोगों को लगा था कि पीएम मोदी अपने संबोधन में देश के विकास की बातें करेंगे. 

वारिस पठान ने कहा कि हम लोग नारी का सम्मान करते थे, करते हैं और मरते दम तक करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा तो मानना है कि मां के पैरों के नीचे जन्नत होती है और इससे बढ़कर नारी का क्या सम्मान हो सकता है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को नारी से कोई मोहब्बत नहीं है, नारी के लिए इनके दिल मे कोई जगह नहीं है, नारी सम्मान के नाम पर सिर्फ झूठ की राजनीति करते है. वारिस पठना ने आगे कहा कि अगर भाजपा नारी का सम्मान करता तो मोदी जी पहले जकिया जाफरी और बिलकिस बानो से माफी मांगते.

Add Zee News as a Preferred Source

 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News