—विज्ञापन—
Asha Bhosle Pakistani Songs: आशा भोसले की गायिकी के दीवाने सिर्फ देश में नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश में मौजूद थे. उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए भी खूबसूरत गाने गए हैं. आइए जानते हैं उन 2 गानों के बारे में, जिसमें संगीत अदनान सामी ने दिया है.
आशा भोसले की आवाज के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे. उनकी खूबसूरत आवाज ने लाखों लोगों का दिल जीता है. आज इस दुनिया से विदा लेने के बाद उनके फैंस उनके पुराने गाने सुनकर शोक में डूबे हुए हैं.
बता दें कि आशा भोसले ने सिर्फ भारतीय फिल्मों के लिए गाने नहीं गाए बल्कि पाकिस्तानी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं. सरगम (Sargam) नाम पहली पाकिस्तानी फिल्म थी, जो साल 1995 में रिलीज हुई थी. इसमें आशा जी ने 2 सुंदर गाने गाए थे.
इसमें मशहूर संगीतकार अदनान सामी का विशेष योगदान था. उन्होंने इस फिल्म में संगीत तैयार किया और बतौर अभिनेता अभिनय भी किया था. यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म भी कही जाती है.
फिल्म सरगम (Sargam) में आशा भोसले ने “ज़रा ढोलकी बजाओ गोरियो”, “क्या है ये उलझन क्या है…?” जैसे दो खूबसूरत गानों में अपनी आवाज दी. इसका संगीत अदनान सामी ने तैयार किया था.
बता दें कि इस फिल्म में अदनान सामी के साथ मुख्य भूमिका में जेबा बख्तियार थीं. फिल्म सरगम उस समय की एक बड़ी हिट साबित हुई और इसे 8 निगार पुरुस्कार मिले.
इस फिल्म की सफलता के बाद ही अदनान सामी और आशा भोसले की जोड़ी ने ‘कभी तो नज़र मिलाओ’ जैसे प्रसिद्ध पॉप एल्बम दिए, जो पूरे दक्षिण एशिया में चार्टबस्टर रहे. इस तरह अदनाना और आशा ताई की जोड़ी हिट हो गई.
हाल ही में 12 अप्रैल 2026 को आशा भोसले का निधन हो गया, जिससे मनोरंजन जगत का हर कलाकार शोक में डूबा हुआ है. आज उनका देह जरूर इस दुनिया में नहीं बचा, लेकिन उनकी आवाज हमेशा के लिए अमर हो गई.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in