By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ फोन पर बातचीत की, यह जानकारी देते हुए पाकिस्तानी मीडिया ने गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण वार्ता बताया है.
पीस टॉक पर ईरान से बात करने के लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज पाकिस्तान पहुंचेगा. हालांकि, ईरान ने कहा है कि जब तक होर्मुज से नाकाबंदी नहीं हटेगी, वो बात नहीं करेगा. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को 20 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 3 दिन के भारत दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दूसरे दिन (सोमवार) को वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे. महिला आरक्षण पर आज बिहार में एनडीए का बड़ा प्रदर्शन होगा. भारी संख्या में महिलाएं गांधी मैदान पहुंचेंगी. वहीं आज सुबह 10.30 बजे केजरीवाल फिर से हाई कोर्ट में पेश होंगे. टीसीएस मामले में आरोपी कर्मचारी निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Apr 20,2026 12:03 AM IST