—विज्ञापन—
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग पार्टनरशिप के लिए नहीं बने होते हैं. वे कई बार कुछ मामलों में Forever Single रहते हैं. बॉलीवुड में भी ऐसे कई लोग, जिन्होंने आजतक शादी नहीं की.
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का मूलांक जीवन में बारे में काफी कुछ बताता है. इसके जरिए आप भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक Forever Single रहते हैं. (Credit- Pinterest)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9,18 या 27 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 9 कहलाता है. इन लोगों पर मंगल ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है. इसीलिए कुछ मामलों में यह लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं. (Credit- Pinterest)
मूलांक 9 वाले लोग गुस्सैल और अड़ियल होते हैं. वे अपनी बात पर अटल रहते हैं. प्यार में ये लोग बहुत गहरी भावनाएं रखते हैं, लेकिन रिश्तों में जल्दी झगड़े हो जाते हैं. उनकी जिद और स्वतंत्रता की वजह से पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाता है. (Credit- Pinterest)
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर को हुआ. इसका मतलब है कि सलमान का मूलांक भी 9 हुआ. इसीलिए कई बार सलमान को गुस्सा जल्दी आ जाता है. क्योंकि मंगल का प्रभाव उनके इस स्वभाव को बनाता है. (Credit- Pinterest)
सलमान खान ने आजतक शादी नहीं की. वे अकेले रहना पसंद करते हैं. कई बार उन्होंने शादी के बंधन में बंधने की कोशिश की, लेकिन कभी उनके व्यवहार और जिद ने उस रिश्ते को वहीं रोक दिया. (Credit- Pinterest)
सलमान खान अपनी मर्जी के मालिक हैं. उनकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता. मूलांक 9 के प्रभाव से उनके पास बेशुमार दौलत और पॉवर है. वे पूरे बॉलीवुड में राज करते हैं. उनके आवाज से लोग थर-थर कांपते हैं. (Credit- Pinterest)
मर्जी के मालिक होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह लोग इमोशन्स से भरे नहीं होते. इनके अंदर भावनाएं होती हैं. यह लोग काफी दयालू और इमोशनल होते हैं. किसी को दुखी देखकर यह लोग उसके लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. (Credit- Pinterest)
मंगल के प्रभाव के कारण इनके रोमांटिक रिश्तों में परेशानियां आती हैं. क्योंकि मंगल का तेज बहुत ज्यादा होता है. इसको कुछ ही मूलांक जैसे 2, 1 या 6 संभाल सकता है. इसके अलावा अगर कोई और जोड़ी बनती है, तो आगे चलकर रिश्ते में सम्सया आ सकती है. (Credit- Pinterest)
यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in