भारत में ई कॉमर्स वेबसाइट ने लोगों को अपने घरों के अंदर रहकर सामान मंगवाने के लिए प्रेरित किया है। कुछ साल पहले शुरू हुआ यह कारोबार तेजी के साथ मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो चुका है। रोजाना लाखों लोग इन एप्स और वेबसाइट्स के माध्यम से घरेलू सामान, सब्जियां मंगवाते हैं। लेकिन आखिर सबसे सस्ता सामान कहां मिलता है। इन ई कॉमर्स साइट्स पर या फिर सड़क किनारे बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स पर?
इस सवाल का जवाब गुरुग्राम की एक महिला ने दिया। सोशल मीडिया साइट पर अपनी कहानी पोस्ट करते हुए इस महिला ने बताया कि उसने सभी प्लेटफार्म्स के दामों की तुलना करने के लिए उनसे एक जैसा सामान मंगवाया। महिला के मुताबिक उसके इस प्रयास में उसे पता चला की आम तौर पर ऑफर्स वगैरह के चलते सस्ते लगने वाले ऐप्स, स्ट्रीट वेंडर से महंगे होते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में महिला कहती है, “सड़क किनारे सब्जी वाला, ब्लिंकेट या इंस्टामार्ट गुरुग्राम में सबसे सस्ती ग्रोसरी कहां मिलती है? मैंने एक सब्जी वाले से चुकंदर, हरा धनिया, फल और कई सब्जियां खरीदीं। इसके साथ मुझे धनिया और हरी मिर्च मुफ्त में मिली। इसके लिए मैंने 280 रुपये दिए। फिर मैंने वही सामान ब्लिंकिट पर ऑर्डर किया, जहां कुल बिल करीब 365 रुपये आया। इसके बाद इंस्टामार्ट पर भी वही ऑर्डर किया, जहां कुल 333 रुपये लगे। मेरा सड़क वाला सब्जी विक्रेता सबसे सस्ता विकल्प निकला।”
उन्होंने अपने इस वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा, “गुरुग्राम में नई जिंदगी एक्सप्लोर करते हुए मैं यह देख रही हूं कि कौन-सी आदतें खर्च कम कर सकती हैं! और भाई, आज भी पारंपरिक सब्जी वाले ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट से सस्ते हैं! हां, मुझे पता है कि घर पर डिलीवरी मिलती है और वगैरह-वगैरह! लेकिन हर गली में एक सब्जी वाला होता है।” सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बिल्कुल सही है, लोकल विक्रेता हमेशा सस्ते होते हैं।”
दूसरे ने कहा, “आप डिलीवरी की सुविधा नहीं गिन रहे, समय भी पैसा है।” तीसरे ने लिखा, “मैं देर रात के लिए ब्लिंकिट पसंद करता हूं, लेकिन रोजमर्रा की ग्रोसरी के लिए सब्जी वाले बेहतर हैं।” कुछ यूजर्स ने क्वालिटी और मोलभाव का मुद्दा भी उठाया। एक ने लिखा, “आप विक्रेताओं से मोलभाव भी कर सकते हैं, जिससे यह और सस्ता हो जाता है।” दूसरे ने कहा, “इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट सुविधा के लिए हैं, पैसे बचाने के लिए नहीं।”
यह रिपोर्ट पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play