Breaking News Today 20 April LIVE: दूसरे दौर की शांति वार्ता में हिस्सा नहीं लेगा ईरान! पाकिस्तान-अमेरिका को – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 20 April LIVE Updates: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा है कि देश ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है. यह वार्ता जल्द ही पाकिस्तान में होने वाली थी. एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वार्ता के दूसरे दौर से ईरान की अनुपस्थिति का कारण अमेरिका की अव्यवहारिक उम्मीदें, बार-बार अपने रुख में बदलाव, विरोधाभासी बयान और समुद्री नाकाबंदी हैं. ईरान का मानना है कि यह नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है.

आईआरएनए ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, वे सही नहीं हैं. एजेंसी ने अमेरिका की ओर से आई खबरों को ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति बताया है. बता दें कि 8 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम हुआ था. इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच लंबी बातचीत हुई. लेकिन यह वार्ता सफल नहीं हो पाई, जिसके बाद अमेरिका ने जलमार्ग पर अपनी नाकाबंदी लागू कर दी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में उसकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहे ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज ने ओमान की खाड़ी में रोका. ईरानी चालक दल ने चेतावनी नहीं मानी, इसलिए हमारी नौसेना के जहाज ने इंजन कक्ष को निशाना बनाकर उन्हें वहीं रोक दिया.
एक बार फिर से युद्ध शुरू होने के खतरे के बीच अजरबैजान के रास्ते ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी है. अब तक 300 से ज्यादा नागरिकों को निकाला जा चुका है, जिनमें 189 छात्र शामिल हैं. अजरबैजान के बाकू स्‍थ‍ित भारतीय दूतावास ने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि छह मार्च से अब तक अजरबैजान के रास्ते ईरान से 189 छात्रों सहित 300 से ज्‍यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से निकाला गया है.
दो दिन पहले ही नई दिल्ली में हुई साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया था क‍ि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 2,361 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित भारत लाया गया है. इनमें से 2,060 लोग आर्मेनिया के रास्ते और 301 लोग अजरबैजान के रास्ते आए. इन 2,361 लोगों में 1,041 भारतीय छात्र भी शामिल हैं, साथ ही तीन छात्र विदेशी (बांग्लादेश, श्रीलंका और गुयाना से एक-एक) हैं.
(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 20 April LIVE: दूसरे दौर की शांति वार्ता में हिस्सा नहीं लेगा ईरान! पाकिस्तान-अमेरिका को दिया झटका
इन तीन मुद्दों पर हो सकती है अमेरिका-ईरान की बातचीत, इन्हीं से तय होगा आगे का रास्ता
अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, हमलावर ने 8 मासूम बच्चों को बनाया निशाना, इलाके में दहशत
पाकिस्तान में क्यों बढ़ा दी गई अचानक सिक्योरिटी? होटल सील, अलर्ट पर आर्मी… जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Trump Warning to Iran: ‘डील नहीं तो तबाही तय, बरसाएंगे बम…’, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News