'कुंभ की जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने देंगे', वक्फ से जुड़े दावों पर क्या बोले CM योगी – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को संगमनगरी प्रयागराज में महाकुंभ से पहले आजतक के आयोजन धर्म संसद के मंच पर थे. महाकुंभ की महा तैयारी नामक सेशन में सीएम योगी ने कुंभ की तैयारियों से लेकर वक्फ की जमीन पर मेले के आयोजन के दावे तक, हर सवाल पर अपने बेबाक अंदाज में राय रखी.
सीएम योगी ने कहा कि दुनियाभर से आस्थावान लोग प्रयागराज के महाकुंभ में आ रहे हैं और अगर कोई उनकी आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुंचाने के लिए ये कहता है कि साहब यह तो वक्फ की जमीन है. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि हजारों वर्षों की भारत की विरासत का प्रतीक जो आयोजन यहीं पर होता आया है. सीएम योगी ने कहा कि जब किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिलती थी, तब भी यहीं पर ये आयोजन होता आया है, बगैर किसी निमंत्रण के होता आया है.
यह भी पढ़ें: ‘कुछ लोगों ने दुष्प्रचार का ठेका ले रखा है, मैं तो बीमार नहीं पड़ा…’, गंगा के पानी की शुद्धता पर बोले CM योगी
उन्होंने कहा कि उसको भी कोई वक्फ की लैंड बोल दे तो बस यही कहना है कि ये वक्फ बोर्ड है या भूमाफियाओं का बोर्ड है. इस तरह की दुष्प्रवृत्ति पर रोक लगनी ही चाहिए और हम रोक लगाएंगे भी. सीएम योगी ने कहा कि हमने कुछ संशोधन यहां पर किए हैं कि कोई भी जमीन जिस पर वक्फ ने कब्जा किया है या दावा किया है, 1363 फसली की उसके पूरे रिकॉर्ड को चेक किया जाए. कहीं भी वक्फ शब्द आता है तो पहले उसे देखो की जमीन किसके नाम पर थी और फिर उसको हम वापस दिलाने का काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘…तब गंगा को देखकर मॉरीशस के PM रो पड़े थे’, CM योगी ने धर्म संसद में सुनाया किस्सा
सीएम योगी ने कहा कि कहीं भी, किसी भी ऐसी जमीन पर जो सार्वजनिक उपयोग में होगी. हिंदू आस्था से जुड़े पवित्र स्थलों की जमीन होगी या सरकार की जमीन होगी, वहां पर हम इस प्रकार के किसी भी भूमाफिया बोर्ड को कब्जा नहीं करने देंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये कुंभ की भूमि है और आने वाले साधु-संतों को कुंभ के आयोजन के लिए इसी प्रकार से उपलब्ध होती रहेगी.
यह भी पढ़ें: क्या महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री बैन है? CM योगी बोले- कोई भी आ सकता है लेकिन…
उन्होंने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा एक अस्थायी शहर है और कम से कम 40 करोड़ लोग यहां आने वाले हैं. लोग देखें कि एक भारत कैसे एक जगह पर आकर के श्रेष्ठ भारत के तौर पर जाति-मत से ऊपर उठकर के लोग संगम में एक साथ डुबकी लगाएंगे. इससे पहले, सीएम योगी ने दावा किया कि गंगा का पानी स्नान के योग्य है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News