Bihar Breaking News Live: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित न होने से बिहार की महिलाओं में भारी नाराजगी नजर आ रही है. इसके विरोध में आज, 20 अप्रैल को पूरे बिहार में आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है.
Trending Photos
Bihar Breaking News Live: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित न होने से बिहार की महिलाओं में भारी नाराजगी नजर आ रही है. इसके विरोध में आज, 20 अप्रैल को पूरे बिहार में आक्रोश मार्च निकाला गया है. पटना के गांधी मैदान में आज आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जब इस बिल को लेकर महिला खुश थी, उन्हें हक मिलने वाला था. तब विपक्ष के लोगों ने इस बिल को गिरकर महिला विरोधी काम किया है. हम लोग इस आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाएंगे. विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं.
Bihar Breaking News Today Live Update: दिल्ली से आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी
गोपालगंज: दिल्ली से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक दर्जन यात्री घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना NH-27 पर बरहिमा के पास हुई, जो सिधवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
Bihar Breaking News Today Live Update: आने वाले दिनों में महिला-बहने इनसे चुन-चुनकर बदला लेंगी- मंत्री राम कृपाल यादव
पटना: बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर कहा कि जिस तरह से महागठबंधन के लोगों ने महिलाओं के आरक्षण को छिन लिया और खुशियां मना रहा है आने वाले दिनों में महिला-बहने इनसे चुन-चुनकर बदला लेंगी.
Bihar Breaking News Today Live Update: कार्यों की समीक्षा करते रहेंगे नीतीश कुमार
जनता दल यूनाइटेड के विधायक दल की बैठक खत्म हो चुकी है. बैठक में नीतीश कुमार ने सभी नेताओं को भरोसा दिया कि वह लगातार कार्यों की समीक्षा करते रहेंगे. दिल्ली में रहने के बावजूद उनकी नजर बिहार पर बनी रहेगी. साथ ही उन्होंने विधायकों- नेताओं को यह कहा कि वह बिहार में घूमेंगे.
Bihar Breaking News Today Live Update: आपलोग चिंता मत कीजिए- नीतीश कुमार
जदयू की बैठक मे नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग चिंता मत कीजिए. मै बिहार का दौरा करूंगा सब अच्छा होगा.
Bihar Breaking News Today Live Update: ‘अपने घर की बेटी सांसद बन जाए लेकिन…’: सीएम सम्राट चौधरी
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति आरक्षण का अपमान और धोखा हुआ है. लालू प्रसाद पहले भी बिल फड़वाने का काम करते थे. अपने घर की बेटी सांसद बन जाए लेकिन दूसरा कोई न बने. राहुल गांधी की बहन सांसद बने लेकिन उत्तर प्रदेश से कोई दूसरा न बने. अखिलेश यादव की पत्नी सांसद बने, लेकिन सबको यह मौका न मिले.
Bihar Breaking News Today Live Update: 2014 में आपने महिला आरक्षण बिल की बात क्यों नहीं की?- सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 2014 में आपने महिला आरक्षण बिल की बात क्यों नहीं की? 2019 में आपने महिला आरक्षण बिल पारित क्यों नहीं किया? आप नहीं चाहते थे कि महिला बिल पास हो. आपने 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? 2019 में परिसीमन क्यों नहीं किया? आज परिसीमन क्यों?
#WATCH पूर्णिया(बिहार): पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “2014 में आप ने महिला आरक्षण बिल की बात क्यों नहीं की? 2019 में आपने महिला आरक्षण बिल पारित क्यों नहीं किया? आप नहीं चाहते थे कि महिला बिल पास हो। आपने 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? 2019 में परिसीमन क्यों… pic.twitter.com/bcYk5UFcwt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
Bihar Breaking News Today Live Update: NDA महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश यात्रा
पटना: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर NDA महिला कार्यकर्ताओं ने ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई है. देखें वीडियो
#WATCH पटना (बिहार): लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर NDA महिला कार्यकर्ताओं ने ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। pic.twitter.com/S9OttFt7Qh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
Bihar Breaking News Today Live Update: विधायक दल की बैठक पर क्या बोले विजय कुमार चौधरी?
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक है. उसमें हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी बड़े नेता रहेंगे. उसमें विधायक दल के संबंध में कैसे आगे काम किया जाए, आगे विधानसभा का छोटा सत्र भी है, इन सब चीज़ों के संबंध में विचार विर्मश होगा.
#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा,”आज विधायक दल की बैठक है उसमें हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी बड़े नेता रहेंगे। उसमें विधायक दल के संबंध में कैसे आगे काम किया जाए, आगे विधानसभा का छोटा सत्र भी है इन सब चीज़ों के संबंध में विचार विर्मश… pic.twitter.com/kHFNFyQvJZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
Bihar Breaking News Today Live Update: जेडीयू विधायक दल की बैठक आज
JDU नेता श्रवण कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक पर कहा कि बैठक 11 बजे से होगी और ये बैठक नीतीश कुमार के देखरेख में होगी और जो उनका निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा.
#WATCH | पटना: JDU नेता श्रवण कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक पर कहा, “बैठक 11 बजे से होगी और ये बैठक नीतीश कुमार के देखरेख में होगी और जो उनका निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा।” pic.twitter.com/jmCkdMpRba
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
Bihar Breaking News Today Live Update: शेखपुरा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पीड़ित की मां ने स्थानीय महिला थाना में दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया है. पीड़ित किशोरी इंटर की छात्रा बताई जा रही है. इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता को पटना घुमाने के नाम पर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ बल पूर्वक रेप किया. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Bihar Breaking News Today Live Update: सुपौल में देर रात चली गोली
सुपौल में देर रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लताउना (वार्ड 13) में पड़ोसी के साथ जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की एक घटना हुई. गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल रंजीत यादव को कमर में गोली लगी थी, जिसे शुरू में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उसे कहीं और रेफर कर दिया गया. घायल रंजीत कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है. त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. त्रिवेणीगंज के SDPO विभाष कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है.
Bihar Breaking News Today Live Update: आक्रोश मार्च पर क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी?
पटना के गांधी मैदान में आज आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जब इस बिल को लेकर महिला खुश थी, उन्हें हक मिलने वाला था. तब विपक्ष के लोगों ने इस बिल को गिरकर महिला विरोधी काम किया है. हम लोग इस आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाएंगे. विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी राज्यों में 50% सीट बढ़ेगी. हमारी बहन अधिक संख्या में सदन में पहुंचेंगी. इसके बाद भी इन लोगों ने बिल को गिराने का काम किया. आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महिलाओं को संबोधित करेंगे. हजारों हजार की संख्या में महिला आज पटना पहुंचकर अपना आक्रोश दर्ज कराएंगी.
Bihar Breaking News Today Live Update: आक्रोश रैली से पहले विपक्ष पर पोस्टर वार
नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के समर्थन में महिलाएं बापू सभागार से ‘आक्रोश मार्च’ (विरोध मार्च) निकाल रही हैं. राज्य की राजधानी पटना के विभिन्न चौराहों और चौकों पर विपक्ष पर हमला करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में विपक्षी नेताओं की तस्वीरें हैं और उन्हें महिला विरोधी बताया गया है. पोस्टरों में दिखाए गए कार्टूनों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को एक महिला को सत्ता की कुर्सी से नीचे खींचने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य नेताओं को तस्वीरों में हंसते हुए दिखाया गया है.
Bihar Breaking News Today Live Update: एनडीए का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के विरोध में एनडीए आज प्रदर्शन करने वाला है. एनडीए की लाखों महिलाएं और आम महिलाएं आज पटना गांधी मैदान पहुंचेंगी. प्रदेश भर की महिलाएं आज पटना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष से जवाब मांगेगी. मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संबोधित करेंगे. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.