ओटीटी पर इस हफ्ते जोरदार धमाका होगा। नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने जा रही है। जानते हैं पूरी डिटेल।
अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर सीरीज 24 को ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखा जा रहा है। ये सीरीज 24 अप्रैल से स्ट्रीम हो रही है। इसमें अनिल कपूर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें… YRKKH Alert: मायरा की बातों से छलनी होगा अरमान का कलेजा, पोद्दार हाउस में छिड़ेगा महायुद्ध!
मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म प्रतिछाया इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये ओटीटी पर आ रही है। इसे 24 अप्रैल से इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
सीरीज ब्रुकलिन नाइन-नाइन भारत में पीकॉक हब के माध्यम से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस कॉमेडी सीरीज के सभी 8 सीजन में एंडी सैमबर्ग और आंद्रे ब्रॉगर ने काम किया है। ये सीरीज 20 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
पीटर कैपाल्डी और कुश जंबो की क्राइम ड्रामा सीरीज क्रिमिनल रिकॉर्ड सीजन 2 आ रहा है। दूसरे सीजन में कहानी और भी रोमांचक होगी। इसे 22 अप्रैल से एप्पल टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा किलिंग ग्रैउंड:गिलगो बीच मर्डर्स सीरीज 22 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर और दिस इस ए गार्डिंग शो को 22 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
स्ट्रेंजर थिंग्स-टेल्स फ्रॉम 85 सीरीज इस वीक ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। इसे 23 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। ये एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है।
फिल्म एपेक्स एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ये भी इस वीक रिलीज हो रही है। इसे 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसका निर्देशन बाल्टासर कोरमाकुर ने किया है। इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना लीड रोल में हैं।
जापानी ड्रामा सीरीज स्ट्रेट टू हेल में एरिका टोडा ने ज्योतिषी काज़ुको होसोकी का किरदार निभाया है। इसे 27 अप्रैल से ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें… कौन है Tanvi Kolte, जो बनी बिग बॉस 6 की विनर-पहले जीत चुकी है ये 2 खास टाइटल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।