हुआवई ने आज अपनी होम मार्केट चाइना में नई ‘Pura 90 series’ को पेश किया है। इस सीरीज के तहत कुल तीन नए मोबाइल फोन Huawei Pura 90, Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max लॉन्च हुए हैं जिनकी डिटेल्स आप यहां क्लिक पर 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं। वहीं सीरीज के बेस मॉडल Huawei Pura 90 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
Huawei Pura 90 एंड्रॉयड बेस्ड HarmonyOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में हुआवई का ही Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.55गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चाइना में इसे 12GB और 16GB RAM पर लाया गया है जो 512जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है।
यह नया हुआवई 5जी फोन 2856 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पिल शेप स्टाइल वाली स्क्रीन है जो OLED पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने Kunlun Glass की लेयर दी गई है।
Huawei Pura 90 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और इतने ही अपर्चर वाले 12.5 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन के दोनों 50MP कैमरा OIS फीचर सपोर्ट करते हैं।
यह हुआवई मोबाइल 3.7x optical zoom और 100x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह अल्ट्रा फोकस पोर्ट्रेट लेंस है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। यूजर्स को इस नए 5जी फोन के कैमरा में कई एआई फीचर्स भी मिलेंगे जो फोन कैप्चर करने के साथ ही उन्हें एडिट करने का काम भी करेंगे।
पावर बैकअप के लिए हुआवई पुरा 90 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह हुआवई 5जी फोन 50W Wireless चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो सकते हैं।
Huawei Pura 90 चाइना में IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश हुआ है। कंपनी का दावा है कि यह 2 मीटर गहरे पानी में गिरकर भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं तेज गर्म या ठंड में भी मोबाइल बिना परेशानी काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 6.0 के साथ ही NFC का फीचर भी मौजूद है। Infrared sensor के जरिये यह फोन टीवी रिमोट का काम कर सकता है।
यह हुआवई फोन चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 4699 युआन यानी 64,190 रुपये के करीब है। वहीं 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट 5199 युआन (तकरीबन 70 हजार रुपये) में लॉन्च हुआ है।
यह 16GB RAM वाला 5G फोन 512GB मेमोरी के साथ लाया गया है जिसका लॉन्च प्राइस 5699 युआन है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 77,790 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि Huawei Pura 90 इंडिया में लॉन्च नहीं होगा। चीन में इस नए स्मार्टफोन को Roland Purple, Velvet Black और Snow White कलर में बेचा जाएगा।


