लेंसकार्ट का मजहबी चश्मा? ZEE News ने लखनऊ-दिल्ली समेत अलग-अलग शहरों में क्या देखा; ग्राउंड रिपोर्ट – Zee News

भारत की मशहूर आईवियर कंपनी Lenskart इन दिनों एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है. मामला कंपनी के कथित ‘ड्रेस कोड’ को लेकर है, जिसने सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच बहस छेड़ दी है. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और देहरादून सहित देश के कई राज्यों में हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया है.
Trending Photos
भारत में चश्मा बेचने वाली कंपनी लेंसकार्ट में कथित ‘ड्रेस कोड’ कोड को लेकर विवाद उठ रहा है. लेंसकार्ट के ऑफिस और स्टोर्स कर्मचारियों से कहा गया कर्मचारियों को हिजाब की अनुमति देती है, लेकिन बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक महत्व की चीजों पर रोक लगाती है. इसके बाद मुंबई से लेकर देहरादून तक हंगामा खड़ा हो गया. हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस एडवाइजरी को वापस लिया जाए- मुंबई से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला शोरूम के अंदर घुसती है और स्टाफ से पूछती है कि  तिलक और कलावा की इजाजत क्यों नहीं है?

गुजरात में सूरत शहर के रहने वाले जेनीश विधास्या लेंसकार्ट कंपनी के कथित ड्रेसकोड का शिकार बने और उन्हें शिखा और तिलक नहीं हटाने की कीमत अपनी नौकरी छोड़कर चुकानी पड़ी. जेनीश ने लेंसकार्ट कंपनी में हो रहे भेदभाव के खिलाफ बड़ा दावा किया और जी न्यूज से बताया कि शिखा रखने की वजह से उन्हें लेंसकॉर्ट की नौकरी से निकाल दिया गया. उन्होंने बताया कि जब कंपनी ने उन्हें उनकी शिखा (चोटी) काटने को और तिलक मिटाने को कहा तो जेनीश ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया. कंपनी ने कहा कि ये हमारी गाइडलाइंस के खिलाफ है.

लखनऊ में लेंसकार्ट का मजहबी चश्मा! स्टोर पर प्रदर्शन

Zee News से बोले जेनिश, मुझे लेंसकार्ट से निकाला गया, ‘मैंने शिखा काटने से इनकार किया, मुझे टीका हटाने के लिए कहा..’#Lenskart #Tilak #Dresscode | @shikha_thakur7 pic.twitter.com/PyHTqkdpxH

Add Zee News as a Preferred Source

— Zee News (@ZeeNews) April 20, 2026
वहीं जब हमारी संवाददाता ने लखनऊ में लेंसकॉर्ट के एक शोरूम में उसके कर्मचारियों से बात की और उनसे पूछा कि लेंसकॉर्ट के मालिक ने क्या ऐसी कोई गाइडलाइंस जारी की है तो उनके कर्मचारी इस सवाल से बचते हुए नजर आए और कहा कि हमारे यहां ऐसा कुछ भी नहीं है. इस पर जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि अगर ऐसा कुछ नहीं है तो फिर आपके मालिक ने माफी क्यों मांगी? वहीं इस बीच इसी स्टोर में एक महिला कर्मचारी हिजाब पहने हुए वहां आई तो जब उनसे यही सवाल पूछा गया तो वो भी इस सवाल से बचती हुई नजर आई. 

दिल्ली में लेंसकार्ट का मजहबी चश्मा! स्टोर पर प्रदर्शन

 | LIVE
#ZeeLive #Hormuz #Iran #America #IranShip https://t.co/jug6jaw10X
— Zee News (@ZeeNews) April 20, 2026
दिल्ली से हमारे संवाददाता प्रमोद शर्मा ने कनॉट प्लेस पर स्थित लेंसकॉर्ट के स्टोर के कर्मचारियों से बातचीत की तो उनके स्टोर के कर्मचारियों ने बताया कि फरवरी से पहले कभी ऐसी गाइडलाइंस थीं तो उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि फरवरी के पहले ये गाइडलाइंस थी या नहीं ये मुझे नहीं पता लेकिन फिलहाल अभी तो यहां ऐसी कोई गाइडलाइंस नहीं है. वहीं एक और कर्मचारी ने भी यही बात कही कि फरवरी के पहले क्या था उन्हें नहीं पता लेकिन फिलहाल अभी ऐसी कोई पाबंदी नहीं है.
 

मुंबई के अंधेरी में लेंसकार्ट का मजहबी चश्मा!

मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर में अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान द्वारा हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और मुस्लिम मैनेजर से बहस करने का वीडियो वायरल हुआ है. नाजिया ने स्टोर में हिंदू रीति-रिवाजों पर पाबंदी लगाने का आरोप लगाया है.#Mumbai #LenskartStore | #ZeeNews pic.twitter.com/C4CImHVGNt
— Zee News (@ZeeNews) April 20, 2026
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट (Lenskart) के ड्रेस कोड विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कंपनी पर हिंदू धार्मिक प्रतीकों के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया है. नाजिया खान मुंबई के अंधेरी स्थित एक लेंसकार्ट स्टोर में दाखिल हुईं और वहां कथित भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड पॉलिसी का कड़ा विरोध किया. तिलक/कलावा पर रोक का मुद्दा: उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की नीति हिंदू कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से रोकती है, जबकि हिजाब की अनुमति देती है. 

नाजिया ने कर्मचारियों को लगाया तिलक

विरोध दर्ज कराने के लिए, उन्होंने स्टोर में मौजूद कर्मचारियों के माथे पर खुद तिलक लगाया और हिंदू कर्मचारियों से अपनी पहचान से समझौता न करने को कहा. वायरल वीडियो में वह स्टोर मैनेजर से सवाल करती हुई और यह पूछती हुई सुनाई दे रही हैं कि क्या कंपनी भारत में शरिया कानून लागू करना चाहती है. इसके अलावा देहरादून से भी एक वीडियो आया है जिसमें कुछ लोग लेंसकार्ट शोरूम के अंदर घुसते हैं- और सभी को तिलक लगाते हैं- कलावा बांधते हैं.
 

‘तिलक और शिखा हटाओ फिर नौकरी पर रखा जाएगा’

जी न्यूज से बात करते हुए जेनीश ने बताया, ‘मैं सूरत का रहने वाला हूं और 10 दिसंबर 2025 को मुझे इंटरव्यू कॉल आई. जब मैं वहां इंटरव्यू देने गया तो मुझे ये बात नहीं बताई गई थी कि उनकी कंपनी में तिलक और शिखा नहीं रख सकते. इसलिए उन्होंने मुझसे इसे हटाने को कहा. मैंने इसके जवाब में उन्हें तिलक और शिखा हटाने से इनकार कर दिया था. मुझे लोगों ने बताया कि वहां का जो हेड है उसका मैनेजर का नाम नरगिस है. नरगिस ने मुझे बताया कि आपको अपनी शिखा और अपना तिलक हटाना पड़ेगा और हाथ में जो ओम का निशान है वो भी मिटाना पड़ेगा तभी आपको नौकरी पर रखा जाएगा. इसके बाद मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं इसे नहीं हटा पाउंगा. इसके बाद अगले दिन मुझे ट्रेनिंग से निकाल दिया गया.’
यह भी पढ़ेंः शिखा काटने और टीका नहीं हटाने पर नौकरी से निकाला गया… लेंसकार्ट पर कर्मचारी का बड़ा आरोप
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनि…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News