Buddha Purnima: कब है बुद्ध पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का समय और पूर्णिमा का उपाय – Hindustan Hindi News

Buddha Purnima 2026 Date Time, बुद्ध पूर्णिमा 2026 : इस साल गौतम बुद्ध की 2588वां जयंती मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बेहद पवित्र और पावन माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन कई भक्तजन व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक दृष्टि से बुद्ध पूर्णिमा का दिन स्नान और दान करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मई के महीने में मनाया जाएगा। हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वैसाक भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओ के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान, स्नान या व्रत करने से सुख-संपदा में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूजा, दान और स्नान के लिए शुभ मुहूर्त, उपाय और शुभ दिन क्या रहेगा-
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल, 2026 को शाम में 09 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगी। इस तिथि का समापन 01 मई, 2026 को शाम में 10 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान 1 मई को शुक्रवार के दिन किया जाएगा।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:15 से सुबह 04:58 बजे तक
अभिजित मुहूर्त सुबह 11:52 ए एम से दोपहर 12:45 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:31 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06:55 बजे से शाम 07:17 बजे तक
अमृत काल शाम 06:56 बजे से शाम 08:41 बजे तक
निशिता मुहूर्त रात 11:57 बजे से रात 12:39 बजे, मई 02
बुद्ध पूर्णिमा के दिन भद्रा सुबह में 05:41 बजे से सुबह में 10:00 बजे तक रहेगी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में पृथ्वी लोक पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News