60 हजार सांप पालती है ये महिला, हर महीने की कमाई 11 लाख रुपये – AajTak

Feedback
चीन की एक महिला ने अच्छी-खासी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद अपने पिता के पारंपरिक काम में हाथ बंटाने का फैसला किया. उसके पिता सांप पालते थे. महिला ने उसी काम को बढ़ाया और अब वह 60 हजार सांप पालती हैं और इससे उसे हर महीने करीबन 11 लाख रुपये की कमाई होती है.
चीन में एक महिला ने पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट जॉब करने के बदले अपने पिता के पारंपरिक काम को आगे बढ़ाने को चुना. उसके पिता सांप पालते थे. महिला ने भी इस काम में पिता की मदद शुरू की और चिकित्सा अनुसंधान के लिए उनके विष को बेचकर पैसा कमाना शुरू किया. 
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी चीन के ग्वांग्शी प्रांत के गुइलिन शहर की रहने वाली महिला अभी 60,000 जहरीले सांप पाल रही है. इससे उसकी सालाना 146,000 अमेरिकी डॉलर है. यानी हर महीने औसतन उसे 11 लाख रुपये की आमदनी हो रही है.
पिट वाइपर और कोबरा पालती है महिला
किन नाम वाली यह महिला 1995 में पैदा हुई थी.विश्वविद्यालय से स्नातक होने के दो साल बाद, वह अपने पिता को सांप पालने में मदद करने के लिए अपने गांव लौट आई.धीरे-धीरे कर उसने अपने फर्म में सांपों की संख्या बढ़ाकर 60,000 कर ली. अब वह इनकी देखभाल करती है. इनमें 50,000 से अधिक सांप एक अत्यधिक विषैली प्रजाति के पिट वाइपर और लगभग 10,000 कोबरा  हैं.
किन ने कहा कि उनके पिता ने शुरू में उनके इस सेक्टर में आने का विरोध किया था, क्योंकि उनका मानना ​​था कि यह बहुत खतरनाक काम है. हालांकि, जैसे-जैसे सांप  की फार्मिंग का विस्तार हुआ. पिता के लिए इसे अकेले संभालना मुश्किल हो गया. तब जाकर उन्होंने बेटी से मदद करने को कहा. 
काफी महंगा बिकता है सांप का विष और मांस
किन ने कहा कि पिट वाइपर को जबरदस्ती तैयार भोजन खिलाना पड़ता है और उनके साथ निकट संपर्क में आने से अभी भी काफी जोखिम होता है. मुझे  सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता. मेरे पिता तो मेरे जन्म से पहले से ही उन्हें पालते आ रहे हैं. किन ने बताया कि सूखे सांप, सांप की पित्ताशय की थैली और सांप का तेल सभी पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किए जाते हैं. जबकि, सांप के निकाले गए विष का उपयोग चिकित्सा अनुसंधान में किया जाता है.
वर्तमान में, प्रत्येक पिट वाइपर सांप महीने में दो बार विष पैद कर सकता है. सांप के जहर की कीमत उसकी गुणवत्ता के आधार पर 40 से 200 युआन (6 से 30 अमेरिकी डॉलर) प्रति ग्राम तक होती है. एक सांप को मांस के लिए  200 से 300 युआन में बेचा जाता है. जबकि बड़े सांप 1,000 युआन (150 अमेरिकी डॉलर) से भी अधिक में बिक सकते हैं.
श्रम और अन्य लागतों को घटाने के बाद, इस व्यवसाय से प्रति वर्ष दस लाख युआन से अधिक की कमाई हो जाती है.  किन “द गर्ल हू कलेक्ट्स स्नेक वेनम” नाम से ऑनलाइन सांपों के प्रजनन से जुड़े अपने अनुभव को भी साझा करती हैं, जहां उनके 22,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं.
अपने कई वीडियो में, वह अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देती हैं, जैसे कि, क्या सांप पालने वाले लोग काटे जाने से नहीं डरते? वह सांप के काटने के दर्द का वर्णन भी करती है.
सांप के काटने का अनुभव भी शेयर करती है 
किन ने बताया कि अगर कोई सांप पालने वाला आपसे कहे कि उसे सांप के काटने से डर नहीं लगता, तो बस एक ही संभावना है कि उसे कभी सांप ने काटा ही नहीं है. खासकर फाइव स्टेज वाले पिट वाइपर सांप के मामले में, काटने के बाद मुख्य लक्षण असहनीय दर्द होता है. एक बार इसका अनुभव करने के बाद, आपको वह दर्द एक साल तक, या शायद जीवन भर याद रहेगा.
आपको लग सकता है कि हाथ पर काटने से सिर्फ हाथ ही प्रभावित होता है, लेकिन असल में, आपकी बांह, कंधा और यहां तक ​​कि आपके शरीर का आधा हिस्सा भी दर्द कर सकता है. मेरे एक फॉलोअर ने बताया कि पिट वाइपर सांप के काटने के बाद दर्द इतना असहनीय था कि वे दोबारा ऐसा दर्द सहने के बजाय अपने शरीर के उस हिस्से को काटना पसंद करेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News