—विज्ञापन—
OTT पर सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको लिए 7 जबरदस्त सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें भर भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. बता दें कि सीरीज में आपको इतना ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लिस्ट में पहला नाम ‘जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर’ का आता है. इस सीरीज को 10 एपिसोड के साथ जारी किया गया है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने भी 6.6 की शानदार रेटिंग दी है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं.
दूसरे नंबर पर ‘तनाव’ सीरीज का नाम मौजूद है, जिसकी कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 7.5 की जबरदस्त रेटिंग दी है. आपने अभी तक यह सीरीज नहीं, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं.
तीसरे स्थान पर ‘जे एल 50’ का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको एक ऐसी फ्लाइट के बारे में दिखाया गया है, जो पश्चिम बंगाल में हादसे का शिकार हो जाती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब यह पता चलता है कि यह फ्लाइट 35 साल पहले ही लापता हो गई थी.
चौथे नंबर पर सोनी लिव की सीरीज ‘कफस’ का नाम आता है. यह सीरीज साल 2023 में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. दरअसल, इस सीरीज में आपको बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपे हुए काले सच को दिखाती है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 6.5 की रेटिंग दी है.
पांचवें स्थान ‘काठमांडू कनेक्शन’ का नाम मौजूद है, जिसने लोगों को अपना दीवाना बनाया था. इस सीरीज में आपको साल 1993 में हुए बम धमाकों की इन्वेस्टिगेशन को दिखाया गया है. यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा रही है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 5.8 की शानदार रेटिंग दी है.
छठे नंबर पर ‘अदृश्यम’ का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको कमाल का सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया थी. इस सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अहम किरदार निभाया था.
लिस्ट में आखिरी नाम ’36 डेज’ का आता है. जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई सीरीज है. इस सीरीज में आपको 36 दिनों के सफर के बारे में बताया गया है. ’36 डेज’ को आईएमडीबी ने 5.6 की रेटिंग दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in