Breaking News Today 21 April LIVE: अमित शाह बोले- ममता के गुंडे सुन लें, वोटिंग में खलल डाला तो उल्टा लटका दे – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 21 April LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौता न होने तक अमेरिका होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटाएगा. वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल अगले कुछ घंटों में पाकिस्तान जा सकता है. हालांकि, ईरान की ओर से पाकिस्तान जाने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. दोनों ओर से आ रहे बयानों से साफ आ रहा है कि शांति वार्ता ईरान के मौजूदा यूरेनियम भंडार, उसके संवर्धन के अधिकार और होर्मुज पर अधिकार जैसे मुद्दों पर अटक गई है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान की महान जनता दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है. अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मसूद ने कहा कि किसी भी सार्थक बातचीत की नींव वादों को निभाने पर टिकी होती है.
ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर ल‍िखा, ”वादे निभाना ही सार्थक बातचीत का आधार है. अमेरिकी रवैये को लेकर ईरान में गहरा ऐतिहासिक अविश्वास अब भी बना हुआ है, जबकि अमेरिकी अधिकारियों से मिलने वाले गैर-रचनात्मक और विरोधाभासी संकेत एक कड़वा संदेश देते हैं, कि वे ईरान का समर्पण चाहते हैं. ईरानी लोग जोर-जबरदस्ती के आगे नहीं झुकते.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत से किसी अच्छे नतीजे की उम्मीद बहुत कम है. इसल‍िए ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

लेबनान-इजरायल के बीच 23 अप्रैल को ही मीटिंग
दूसरी ओर, इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है. इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी. इसके तहत दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान की स्टेट मीडिया की ओर से कहा गया है कि अब तक कोई भी डिलिगेशन पाकिस्तान के लिए नहीं निकला है. वहीं अमेरिकी सूत्रों ने भी दावा किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी अमेरिका में ही हैं. वह भी इस्लामाबाद के लिए नहीं निकले हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi:- अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने मंगलवार को कहा कि नौसैनिक नाकाबंदी लागू करने के बाद अमेरिका द्वारा ज़ब्त किया गया ईरानी जहाज चीन से आ रहा था. वह ईरान की मिसाइलों के लिए रासायनिक खेप ले जा रहा था.
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
नीले ड्रम का खौफ फिर लौटा! 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर छुपाई गई लाश
सियासत में ‘आतंकी’ शब्द से बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर घमासान, PM मोदी को लेकर BJP का पलटवार
Breaking News Today 21 April LIVE: अमित शाह बोले- ममता के गुंडे सुन लें, वोटिंग में खलल डाला तो उल्टा लटका देंगे
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा 'केजरीवाल' की याचिका से नहीं होंगी अलग! जानें रिक्यूजल मामले में दिल्ली HC ने क्या-कुछ कहा
चुनाव से पहले सख्ती! EC का बड़ा फैसला, बंगाल में रात को बाइक बैन, दिन में पिलियन सवारी पर रोक
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News