—विज्ञापन—
आईपीएल कप्तान के तौर पर श्रेयष अय्यर का कुल रिकॉर्ड बेहद शानदार है; उन्होंने अपने 83 मैचों में से 48 मैच जीते हैं. गौरतलब है कि वो पंजाब किंग्स से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम में लीडरशिप रोल संभाल चुके हैं.
आंकड़ों के मामले धोनी और रोहित आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों को 5-5 खिताब जिताए हैं. गंभीर इन दोनों से बस एक पायदान नीचे हैं; उन्होंने 2012 और 2014 में केकेआर को उसके पहले 2 आईपीएल खिताब जिताए थे.
आईपीएल 2026 से पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी की काबीलियत पर बात करते हुए, बद्रीनाथ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘उनकी तुलना एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों से करना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी. वो एक अलग ही स्तर पर हैं और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से हैं. इन दोनों के नाम 5-5 खिताब हैं. केकेआर के साथ जीते एक खिताब के अलावा, श्रेयस ने अभी तक इन दोनों दिग्गजों जितने खिताब नहीं जीते हैं. लेकिन वे निश्चित तौर पर उस लेवल के करीब हैं. अगर आप बेस्ट आईपीएल कप्तानों की एक लिस्ट बनाते हैं, तो मैं उन्हें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बाद रखूंगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल में कप्तानी करना मुश्किल काम है. एक तरफ आपके पास रिकी पोंटिंग और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होते हैं. दूसरी तरफ आपके पास भारतीय खिलाड़ी होते हैं. आपके पास टीम मैनेजमेंट होता है, और प्रीति जिंटा भी आपसे कुछ सवाल पूछ सकती हैं, जिनका आपको जवाब देना होगा. एक युवा कप्तान के तौर पर इन सभी चीजों को संभालना- श्रेयस यह काम बहुत खूबसूरती से करते हैं.’
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने PBKS के शानदार IPL 2025 सीजन में श्रेयस अय्यर की बेहतरीन बल्लेबाजी और लीडरशिप एबिलिटी की तारीफ की. 2014 में उपविजेता बनने के बाद, एक दशक तक प्लेऑफ से बाहर रहने वाली पंजाब ने अय्यर के कप्तान के तौर पर पहले ही सीजन में पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजशन हासिल की.
बद्रीनाथ ने आगे कहा, ‘PBKS कई भारतीय फैंस की पसंदीदा टीम है, क्योंकि यह भारतीय युवा खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट करती है. श्रेयस अय्यर को देखकर ऐसा लगता है कि वो लोगों के पसंदीदा लीडर हैं. पिछले साल उन्होंने बहुत शानदार कप्तानी की थी और साथ ही 604 रन भी बनाए थे, और उनकी बैटिंग भी जबरदस्त रही थी. उन्होंने अकेले दम पर पंजाब को रनर-अप तक पहुंचाया था. एक बैटर के तौर पर ये सीजन उनके लिए बहुत अहम होगा, क्योंकि इसी के दम पर वो भारतीय T20I टीम में अपनी जगह बना पाएंगे.’
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in