Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: आज गजकेसरी योग, लेकिन चंद्रमा राहु के नक्षत्र का, पढ़ें 12 राशियों पर क्या असर? – Hindustan Hindi News

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026 : 22 अप्रैल को सूर्य उच्च का है। उच्च का जब सूर्य होता है न, तो इसकी किरणें बहुत प्रखर होती हैं। उन्मादी होती हैं। ज्वलनशील होती हैं। ऊर्जा बढ़ी हुई रहती है। शुक्र वृषभ राशि में स्वग्रही, सौम्यता प्रदान करेगा, लेकिन शुक्र चंचलता भी देता है। गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग है, लेकिन चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र का है, राहु के नक्षत्र का है। जब कोई भी योग कहेंगे आप, तो उस योग के बारे में जिन ग्रहों की योग से वो योग बन रहा है, उसकी स्थिति को जानना और उसके नक्षत्रों को जानना, क्योंकि यहां चंद्रमा का प्रकृति बदला हुआ है, और चंद्रमा की प्रकृति बदलता भी है, क्योंकि वो अन्य ग्रहों के नक्षत्र, अन्य नक्षत्रों के अंडर में होता है, जिसके कारण वो डिफरेंट टाइप का आपकी प्रकृति बनाता है। तो यहां पर चंद्रमा का नक्षत्र राहु का है। गुरु स्वयं के नक्षत्र में बैठा है, तो यहां बहुत अच्छा परिणाम नहीं देने वाला है। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि में बने हुए हैं, और अभी भी मंगल शनि के नक्षत्र में चल रहे हैं। तो कुल मिलाकर के शुभता थोड़ी है, लेकिन ज्यादा अशुभता है।
शुभ समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी। पराक्रमी बने रहेंगे। एग्रेशन रहेगा आपके पराक्रम में, लेकिन थोड़ा सा सौम्यता के साथ आगे बढ़िए। व्यवसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कम बोलिए। अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन कुछ गड़बड़ बोल सकते हैं, इसलिए कम बोलिए। सोच-समझकर निवेश करिए। निवेश के लिए बहुत उपयुक्त समय नहीं है। तो थोड़ा सा एनालाइज करके, एक दिन रुककर भले करिए, लेकिन थोड़ा सा एनालाइज करके। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ है। शुभ दिन है। थोड़ा सा एनालाइज करके आगे बढ़िएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल
शुभता के प्रतीक बनेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।
अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे। मानसिक दबाव बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
आशातीत सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि शनि की दृष्टि है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि, शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, प्रेम-संतान व्यापार लेकिन बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि, विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। फिल्मकारों के लिए, लेखकों के लिए, कवियों के लिए, सब जो ज्ञान पर काम करते हैं, कला पे काम करते हैं, टैलेंट पे काम करते हैं, उनके लिए वंडरफुल टाइम है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि, घर में कुछ शुभ संस्कार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News