Heat Waves in India: इन 10 शहरों में प्रचंड गर्मी-लू, प्रयागराज में 45 डिग्री, अगले 5 दिन और खतरनाक – Asianet News Hindi

Heat Wave Warning Today: देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं। India Meteorological Department (IMD) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है। यह सिर्फ एक सामान्य गर्मी नहीं, बल्कि हीटवेव की शुरुआती लहर है, जो आने वाले दिनों में और ज्यादा गंभीर रूप ले सकती है। कई शहरों में तापमान 45°C के करीब पहुंच चुका है, जिससे Extreme Heatwave की स्थिति बन गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई इलाके इस समय गंभी हीटवेव की चपेट में हैं, जहां दिन के समय लू और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। आने वाले दिनों का IMD Temperature Forecast और भी चिंताजनक है, क्योंकि कई शहरों में पारा लगातार बढ़ने के संकेत दे रहा है। जानिए आज के 10 सबसे गर्म शहर कौन-कौन से हैं जहां हीटवेव करने वाला है लोगों को परेशान।
22 अप्रैल को सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में रहेगा, जहां पारा 45°C तक पहुंच जाएगा। यहां पूरे दिन लू चलने की चेतावनी है। इसके ठीक बाद रायपुर में 44°C के साथ लगातार हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। उत्तर भारत के बड़े शहरों में नई दिल्ली, आगरा, लखनऊ और कानपुर सभी में आज तापमान 42°C के आसपास रहेगा। पूर्वी भारत में पटना भी इस लिस्ट में शामिल है, जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर करेगी। मध्य भारत में भोपाल और इंदौर अभी 40 से 41°C के बीच हैं, लेकिन यहां भी तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं। वहीं जयपुर में भी दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल चलने का अनुमान है।
इस बार गर्मी की सबसे बड़ी वजह है लगातार साफ आसमान, कम नमी और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है। जब दिनभर सूरज सीधे जमीन पर पड़ता है और हवा में नमी कम होती है, तो तापमान तेजी से बढ़ता है और रात में भी ज्यादा गिरावट नहीं होती। इसी कारण दिन और रात दोनों समय शरीर को राहत नहीं मिलती, जिससे हीट स्ट्रेस बढ़ जाता है।
IMD के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। रायपुर में तापमान 27 अप्रैल तक 45°C तक पहुंच सकता है और लगातार हीटवेव जारी रहेगी। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में 24-25 अप्रैल को तापमान 46°C तक जा सकता है, जो इस सीजन का सबसे खतरनाक स्तर माना जाता है। नई दिल्ली और NCR में 24 अप्रैल तक हीटवेव का असर जारी रहेगा, हालांकि बाद में हल्के बादल राहत दे सकते हैं। इंदौर और भोपाल में 27 अप्रैल से हीटवेव की शुरुआत होने की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, खासकर जैसलमेर में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ गर्मी का असर बना रहेगा।
जब तापमान 44-46°C के बीच पहुंचता है, तो शरीर की कूलिंग सिस्टम यानी पसीना भी काम करना कम कर देता है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वालों के लिए। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना सबसे ज्यादा खतरनाक समय माना जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह हीटवेव मई से पहले ही अपने चरम की ओर बढ़ रही है, जो एक असामान्य संकेत है। आमतौर पर इतनी तेज गर्मी मई-जून में देखने को मिलती है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। इसका सीधा मतलब है कि आने वाला समय और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News