घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर, सप्लाई को लेकर सरकार ने दी जानकारी जानिए – ABP News

LPG Price Today: आज गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेट पहले जैसे ही बने हुए हैं. जिससे ग्राहकों को राहत मिली है. वहीं सप्लाई को लेकर सरकार का कहना हैं कि देश में LPG की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है.
सरकार का कहना हैं कि, ऑनलाइन बुकिंग अच्छी संख्या में हो रही है. साथ ही डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए होने वाली डिलीवरी अब करीब 93 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. जिससे पूरा सिस्टम पहले से बेहतर तरीके से चल रहा है. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस किस रेट पर बिक रहा है?
कमर्शियल और छोटे सिलेंडर पर अपडेट
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति लगातार जारी है. वर्तमान में रोजाना करीब 45 से 46 लाख सिलेंडर की बिक्री दर्ज की जा रही है. वहीं, एक दिन में लगभग 8,822 टन कमर्शियल एलपीजी की खपत हो रही है.
इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इनकी बिक्री बढ़ाकर 410 शिविरों के माध्यम से एक दिन में लगभग 5,891 सिलेंडर तक पहुंच गई है. 23 मार्च से अब तक कुल मिलाकर 19.28 लाख से अधिक सिलेंडरों की बिक्री की जा चुकी हैं.
नई दिल्ली में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 913 रुपये (14.2 किलो)
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,078.50 रुपये (19 किलो)
मुंबई में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 912.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,031 रुपये
चेन्नई में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 928.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,246.50 रुपये 
कोलकाता में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 939 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,208.50 रुपये 
पटना में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 1,002.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,353.50 रुपये 
नोएडा में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 910.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,078.50 रुपये 
लखनऊ में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 950.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,201 रुपये
जयपुर में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 916.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,106 रुपये
गुरुग्राम में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 921.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,096 रुपये

यह भी पढ़ें: 
Train Tips: एक टिकट पर दो बार सफर, ट्रेन का ये वाला फंडा है बड़े काम का, जानें रेलवे का ब्रेक जर्नी नियम
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News