Breaking News Today 22 April LIVE: ट्रंप ने बढ़ा दिया अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, होर्मुज में जारी रहेगी नाक – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 22 April LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ संघर्ष विराम को आगे बढ़ा रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उनसे आग्रह किया है कि वे ईरान पर हमले तब तक रोककर रखें, जब तक कि तेहरान के नेता कोई “एकजुट प्रस्ताव” लेकर नहीं आ जाते. ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी.
उधर, ईरान ने सीजफायर के फैसले को एकतरफा बताते हुए ठुकरा दिया है. हालांकि, जमीन पर सीजफायर ही है. ईरानी संसद स्पीकर के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा, “ट्रंप का सीजफायर एक्सटेंशन कोई मायने नहीं रखता. हारने वाला देश शर्तें नहीं थोप सकता है.
ईरान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान यात्रा को लेकर स्पष्ट किया कि फिलहाल इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है. इसका कारण अमेरिकी पक्ष की ओर से मिल रहे विरोधाभासी संदेश और व्यवहार को बताया गया.
तेहरान टाइम्‍स के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, ”तेहरान की फिलहाल इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की “उकसाने वाली कार्रवाइयां” और युद्धविराम उल्लंघन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को जारी रखने में बड़ी बाधाएं हैं.
(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 22 April LIVE: ट्रंप ने बढ़ा दिया अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, होर्मुज में जारी रहेगी नाकेबंदी
'समंदर में साइबर लूट', होर्मुज में शुरू हुई धोखाधड़ी, फर्जी रास्ता देने के नाम पर ठग मांग रहे क्रिप्टो में पेमेंट
न्यूक्लियर बम से भी बड़ा ईरान का वो हथियार, जिससे मिनटों में पूरी दुनिया की इकोनॉमी का पहिया कर सकता है जाम
इस प्वॉइंट पर बनी सहमति तो हमेशा के लिए खुल जाएगा होर्मुज का रास्ता, जानें ईरान-US की पीस डील में किसने रखी कौन सी मांग?
कनाडा से डिपोर्ट हो सकते हैं हजारों भारतीय छात्र, नया कानून ‘बिल C-12’ बना मुसीबत
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News