वृश्चिक राशिफल 22 अप्रैल: वृश्चिक राशि वाले काम से जुड़ी इन 3 बातों का रखें ख्याल, पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल – Hindustan Hindi News

Scorpio Horoscope Today 22 April 2026, आज का वृश्चिक राशिफल: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा इमोशनल रह सकता है। जो बातें या एहसास आप इतने दिनों से दबाकर रखे हुए थे, आज उसे कहने का मौका मिल सकता है। हालांकि हर चीज को गहराई से बताने की जरूरत नहीं है। छोटी सी बात भी गहरा असर डाल सकती है। आज आपको एहसास होगा कि मन में जो भारीपन था वो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज के दिन अगर आप खुद से भी ईमानदारी रखेंगे तो दिमाग में क्लैरिटी रहेगी और बाकी फैसले लेना आपके लिए आसान हो जाएगा। आज किसी भी चीज का प्रेशर खुद पर ना डालें। समझदारी से बात करें। इससे आपके रिश्ते भी बेहतर होंगे और मन भी हल्का रहेगा।
प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर से दिल की बात जरूर शेयर करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि लंबी-लंबी बातें की जाएं। दिल से कही गई एक छोटी सी बात भी आपके रिश्ते में मिठास घोल सकती है। आज हो सकता है कि पार्टनर आपकी केयर चाहता हो। ऐसे में थोड़ा खुलकर अपनी फीलिंग्स को शेयर करें। सिंगल लोगों की बात आज ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो बहुत समझदार और दिल का सच्चा हो। आप जैसे हैं वैसे ही रहने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि वालों को आज काम के मामले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज के दिन यही बेहतर होगा। अगर कोई काम काफी समय से अटका हुआ है या अधूरा है तो आज वो पूरा करने का समय है। इसके लिए किसी भरोसेमंद कलीग या फिर सीनियर से बात करने पर आसान रास्ता भी मिल सकता है। आज क्लैरिटी से की गई बात आपके काम को आसान बना सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज क्लाइंट की बात को ध्यान से सुनने की जरूरत है। स्टूडेंट्स आज ग्रुप स्टडी की जगह खुद अकेले में पढ़ें तो अच्छा होगा।
आज पैसों से जुड़ी कोई ऐसी बात सामने आएगी जहां भरोसा और समझ जरूरी हो। अगर परिवार या किसी के साथ मिलकर खर्चे या सेविंग की बात हो तो आप खुलकर क्लैरिटी के साथ अपना पक्ष सामने रखें। आज किसी की सुनी-सुनाई बात के बाद कहीं पैसा लगाने से बचें। इससे नुकसान हो सकता है। वहीं अगर निवेश करना है तो पहले खुद सारी जानकारी ले लें। सोच-समझकर प्लान बनाएंंगे तो आगे के लिए अच्छा होगा। यही छोट-छोटे फैसले आपको आगे चलकर फायदा दिलाएंगे।
आज आपको आराम की जरूरत महसूस होगी। हो सकता है कि ज्यादा सोचने की वजह से गर्दन में हल्की जकड़न या सिरदर्द महसूस हो। ऐसे में खुद को ज्यादा थकाने से बचें। आज हल्का और गर्म खाना ही खाएं। समय मिलते ही थोड़ा टहल लें और समय पर सोने की कोशिश करें। कुछ देर शांत बैठेंगे तो अच्छा लगेगा। लाइट म्यूजिक सुनने से रिलैक्स महसूस होगा। अगर तनाव हो तो गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें। आज खुद के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए यही सलाह है कि किसी अपने से प्यार और शांति से बात करें क्योंकि ये ज्यादा असर करेगी। आपको ये समझने की जरूरत है कि हर चीज प्रेशर से नहीं बल्कि समझदारी से सही होती है।
वृश्चिक राशि का लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि का लकी रंग: इंडिगो ब्लू
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News