Jio Hotstar पर Top 10 लिस्ट में छाई ये एक्शन-क्राइम फिल्म, Dhurandhar से कई गुना ज्यादा मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bhairathi Ranagal Action Crime Movie: अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. Jio Hotstar पर ऐसी एक्शन-क्राइम फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसे देखने के बाद आप धुरंधर भूल जाएंगे. आइए जानते हैं.  
अगर आप क्राइम-एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप परेशान ना हों. आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप Dhurandhar भूल जाएंगे.
इस जबरदस्त फिल्म का नाम है- ‘भैरथी रणगल’ (Bhairathi Ranagal). यह फिल्म 2017 की ब्लॉकबस्टर ‘मफ़्ती’ (Mufti) का प्रीक्वल है और इसमें कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार (Shiva Rajkumar) ने अपने आइकॉनिक किरदार को फिर से जीवित किया है.
यह फिल्म Jio Hotstar पर नंबर 7 पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. लोग इसे बड़े चाव से देख रहे हैं. इसकी कहानी और एक्शन सीन्स दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं.
फिल्म में शिवराजकुमार को एक ईमानदार वकील से एक खूंखार लेकिन नेक दिल गैंगस्टर बनते दिखाया गया है, जो अपनी जड़ों को बचाने के लिए कानून हाथ में लेता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण सा दिखने वाला व्यक्ति अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बन जाता है.
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर (BGM) और इंटरवल ब्लॉक दर्शकों को “पैसा वसूल” अनुभव देते हैं. रवि बसरूर का संगीत एक्शन सीन्स में जान फूंक देता है. इसके आगे आपको धुरंधर के एक्शन सीन्स फीके लगने लगेंगे.
इस फिल्म में राहुल बोस ने क्रूर और खतरनाक विलेन ‘परंदे’ का किरदार निभाया है, जो फिल्म के तनाव को और बढ़ा देता है. इस फिल्म को बांधे रखने का काम यह किरदार करता है.
इसमें सस्पेंस के साथ इमोशनल टच मिला है. सिर्फ मार-धाड़ ही नहीं, फिल्म में भावनात्मक गहराई भी है जो इसे एक साधारण एक्शन फिल्म से अलग बनाती है.
इस फिल्म 6.9 IMDb रेटिंग मिली है. को खास बात यह है कि यह फिल्म अब JioHotstar पर हिंदी डब में भी उपलब्ध है, जिससे यह उत्तर भारत के दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News