ग्लोबल शेयर मार्केट (22-April-2026): US में गिरावट, एशिया में निवेशक सतर्क, Gift Nifty टूटा, निफ्टी में 100 अं – Times Now Navbharat

ग्लोबल मार्केट्स में कमजोरी
Global Share Market News Today आज का वैश्विक बाजार (22-Apr-2026): अमेरिकी और ईरान के बीच समझौते को लेकर होने वाली बातचीत टलने का असर ग्लोबल मार्केट्स पर दिख रहा है। अमेरिकी बाजार जहां गिरावट में बंद हुए हैं। वहीं, एशियाई बाजारों का रुख भी मिलाजुला है। हालांकि, ट्रंप की तरफ से सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान करने के बाद यूएस फ्यूचर में तेजी है। लेकिन, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स GIft Nifty फिलहाल 100 अंक से ज्यादा की गिरावट में ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार के बेंचमार्क NIFTY और SENSEX में गैप डाउन ओपनिंग का संकेत है।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां Nikkei 225 और Taiwan Weighted में अच्छी तेजी बनी हुई है, जबकि Hang Seng में 1% से ज्यादा की गिरावट दबाव दिखा रही है। KOSPI और Straits Times में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हो रहा है, वहीं Shanghai Composite लगभग सपाट है। दूसरी तरफ GIFT NIFTY में गिरावट भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दे रही है, जिससे साफ है कि एशियाई बाजार फिलहाल सतर्क और अनिश्चितता के माहौल में ट्रेड कर रहे हैं।
मोटे तौर पर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नहीं होने से ग्लोबल बाजारों में फिर अनिश्चितता लौटती दिख रही है। यही वजह है कि क्रूड के दाम मंगलवार रात 4 फीसदी तक उछल गए। हालांकि, बुधवार सुबह इनमें हल्की नरमी आई है। फिलहाल, Dow Jones Futures 0.49% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है, जो बताता है कि बाजार में सीमित रिकवरी की कोशिश हो रही है।
यूरोपीय बाजारों में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। FTSE 100 1% से ज्यादा गिरा, जबकि CAC 40 और DAX में भी कमजोरी दर्ज हुई। यह संकेत देता है कि ग्लोबल निवेशकों का रुख फिलहाल थोड़ा डिफेंसिव हो गया है।
कमोडिटी बाजार में आज राहत के संकेत हैं। Brent Crude में हल्की गिरावट है और यह 98 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है।
वहीं Gold 0.69% चढ़ा, जो यह दिखाता है कि निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, Dollar Index लगभग फ्लैट है, जो यह संकेत देता है कि करेंसी मार्केट में फिलहाल कोई बड़ा झटका नहीं है।
ग्लोबल संकेत साफ तौर पर बता रहे हैं कि बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही है। अमेरिका और यूरोप की कमजोरी, एशिया का मिला-जुला रुख और Gift Nifty की गिरावट यह संकेत दे रही है कि भारतीय बाजार में आज दबाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, क्योंकि बाजार फिलहाल ट्रेंड से ज्यादा वोलैटिलिटी पर चल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News