—विज्ञापन—
Popular TV Show: छोटे पर्दे के कई शोज ऐसे हैं, जिन्होंने पर्दे पर हर किसी का दिल जीता है. कुछ शोज ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी चर्चा में रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही शो के बारे में बता रहे हैं, जिसने ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को भी पछाड़ दिया. आइए जानते हैं इस शो के बारे में…
दरअसल, हम जिस पॉपुलर टीवी शो की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि इतिहास के पन्नों को पर्दे पर जीवंत करने वाला महान धारावाहिक ‘चाणक्य’ था.
साल 1991 में दूरदर्शन पर आने वाला ये शो भारतीय टेलीविजन पर सफलता के नए मापदंड स्थापित कर गया. ये शो मशहूर विद्वान और कूटनीतिकार आचार्य चाणक्य के जीवन पर बना था.
भले ही शो पुराना हो चुका है, लेकिन आज भी इसकी IMDb पर 9.3 की रेटिंग है. इस सो के लेखन और निर्देशन की बात करें तो शो का लेखन और निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था.
इतना ही नहीं बल्कि इस शो की सबसे खास बात ये थी कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने खुद ही शो में आचार्य चाणक्य की भूमिका निभाई थी. दर्शकों ने उनके किरदार को बेहद प्यार दिया था.
इसके अलावा शो में फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार इरफान खान, संजय मिश्रा, दिनेश शाकुल और सुरेंद्र पाल ने शो में अहम किरदार निभाए थे.
पॉपुलर शो ‘चाणक्य’ के कुल 48 एपिसोड आए थे. भले ही शो को आए 36 साल हो गए हैं, लेकिन लोग आज भी इस यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं बल्कि रेटिंग के मामले में इस शो ने ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को भी पीछे छोड़ दिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in