Prime Video पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही ये 4 सीजन वाली हॉरर सीरीज, हर एक सीन में छिपा खौफनाक सस्पेंस – News24 Hindi

—विज्ञापन—
From Web Series Prime Video: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौक रखते हैं, तो तुरंत Prime Video पर जाएं. वहां पर टॉप 2 पर यह जबरदस्त सीजन ट्रेंड हो रहा है, जिसके 4 सीजन्स आपको हैरान कर देंगे.
अगर आप हॉरर और सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं, तो Amazon Prime Video पर इस समय एक ऐसी सीरीज धमाल मचा रही है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ सकती है. 4 सीजन वाली यह सीरीज आपको खौफ का असली मतलब सिखाएगी.
हम बात कर रहे हैं मशहूर हॉरर सीरीज ‘From’ की. यह सीरीज इन दिनों ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर बनी हुई है और इसके अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. यह सीरीज का सीजन 4 रिलीज होते ही, फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है.
इस सीरीज की कहानी अमेरिका के एक रहस्यमयी शहर की है, जहाँ जो भी एक बार घुसता है, वह वापस बाहर नहीं निकल पाता. रात होते ही यहाँ इंसानी रूप में बेहद खतरनाक जीव (Monsters) निकलते हैं. बता दें कि जैक बेंडर (Jack Bender) इसके लीड डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
हाल ही में सीजन 4 रिलीज हुआ, जिसमें पीले सूट वाला आदमी” (Man in Yellow) सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है, जो शहर के सबसे गहरे राज़ों को उजागर करने वाला है. यही इस सीजन का मुख्य आकर्षण है.
बता दें कि सीजन 4 के कुल 10 एपिसोड हैं. पहला एपिसोड ‘The Arrival’ 20 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुआ है और नए एपिसोड हर सोमवार को स्ट्रीम किए जाएंगे. कलाकारों की दमदार एक्टिंग और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे और भी असरदार बना दिया है.
अगर आपको ‘लॉस्ट’ (Lost) या ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ (Stranger Things) जैसी मिस्ट्री सीरीज पसंद हैं, तो ‘From’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह केवल भूत-प्रेत की कहानी नहीं है, बल्कि इंसानी डर और जीवित रहने के संघर्ष की एक मनोवैज्ञानिक यात्रा है.
यह सीरीज 2022 में पहली बार रिलीज हुई थी. इसे 7.8 IMDb रेटिंग मिली है. लोग इसे Prime Video पर बड़े चाव से देख रहे हैं. अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस सीरीज को पूरा जरूर देखें.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News