‘टीम इंडिया की कैप की वेल्यू करें’ भारत की 2 टी20 टीमें बनाने के फॉर्मूले पर भड़का ये दिग्गज – Crictoday Hindi

0

Success! Now Check Your Email
To complete Subscribe, click the confirmation link in your inbox. If it doesn’t arrive within 3 minutes, check your spam folder.
Powered by :
दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में युवा प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है. इसी को देखते हुए बीसीसीआई अब टी20 फॉर्मेट में एक खास फॉर्मूला अपनाने का प्लान बना रहा है और वो एक ही वक्त में टीम इंडिया की दो अलग-अलग टीमें बनाने पर विचार कर रही है.
बीसीसीआई 2 अलग-अलग टी20 टीम बनाने का कर रही है विचार
सितंबर-अक्टूबर में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और साथ ही उसी दौरान एशियन गेम्स भी होने जा रहे हैं, ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट उस वक्त 2 टीमें बना सकती है. बताया जा रहा है कि 30 से 35 खिलाड़ियों का पूल तैयार किया जाएगा और इनमें से 2 स्क्वॉड चुने जाएंगे।
अश्विन नहीं है बोर्ड के इस योजना पर खुश
इस पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन खुश नहीं हैं. इस दिग्गज का मानना है कि टीम इंडिया की कैप की वेल्यू होनी चाहिए और इसे फ्री में नहीं देना चाहिए। अश्विन का कहना है कि इससे अच्छा भारत-ए टीम को बढ़ावा मिले.
आर अश्विन भड़के, कहा- इंडिया कैप की वेल्यू होनी चाहिए
भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने कहा, अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया की कैप की क्या वैल्यू रह जाएगी. आपको प्राउड फील होना चाहिए उसे पहनते हुए क्योंकि आप पूरे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वो लोग आपको देख रहे हैं. आप अपना डेब्यू अपने फैंस के सामने करना चाहते हैं और सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं. आजकल ये बहुत हो रहा है कि खिलाड़ी टीम इंडिया में डेब्यू तो कर ले रहे हैं और लोग बाद में उनके बारे में भूल जाते हैं.
 उन्होंने आगे कहा, इंडिया कैप की वैल्यू होनी चाहिए. अगर आप उनको बड़े मंच पर मौका देना चाहते हैं तो इंडिया ए के साथ टूर पर भेजे. आप उनको इतनी आसानी से इंडिया की कैप नहीं दे सकते हैं. इंडिया ए के मैचों का टेलीकास्ट शुरू कीजिए ताकी लोग उन मैचों को देख सकें और मजा ले सके. लेकिन आप इस तरह से टीम इंडिया की कैप को फ्री में नहीं बांट सकते, उसकी वैल्यू होनी चाहिए.
ट्रेंडिंग
लाइव क्रिकेट
क्रिकेट इनसाइट्स
कंपनी
© 2026 Copyright Crictoday Hindi, Diamond Magazine Private Limited. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News