बरेली में शुक्रवार को कचहरी के अंदर वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम पर जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाइक से 4 लोग तमंचा लेकर आए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर सभी वकील दौड़कर आए। ये देखकर बदमाश भागने लगे। इस पर वकीलों ने उसे गेट पर घेर लिया। इसके बाद पकड़कर पीटा। पुलिस ने किसी तरह वकीलों के चंगुल से बदमाशों को छुड़वाया। आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। इसके बाद वकीलों ने जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर…
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामदसुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एक जंगल से हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के क्रालपोरा इलाके में ती पी जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां से एक पिस्तौल, पिस्तौल की मैगजीन, पांच ग्रेनेड और एके-47 के 270 राउंड शामिल हैं।
मणिपुर के काकचिंग से हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षाबलों ने राइफल-पिस्तौल समेत 3 हैंडग्रेनेड जब्त किए
मणिपुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर पहाड़ी और घाटी के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने काकचिंग के हियांगलाम से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में राइफल, एक सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग बंदूक, दो पिस्तौल, तीन हैंडग्रेनेड, दो आर्मिंग रिंग बरामद किए गए।
महाराष्ट्र के पालघर में एक फ्लैट में विस्फोट, चार घायल; परफ्यूम की बॉटल्स पर एक्सपायरी डेट बदल रहे थे
महाराष्ट्र के पालघर में एक फ्लैट में हुए विस्फोट में दो नाबालिगों समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। ये सभी परफ्यूम की बोतलों पर एक्सपायरी डेट बदलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना गुरुवार और शुक्रवार की रात को मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में रोशनी अपार्टमेंट के कमरा नंबर 112 में हुई।
पीड़ितों की पहचान महावीर वदार (41), सुनीता वदार (38), कुमार हर्षवर्धन वदार (9) और कुमारी हर्षदा वदार (14) के रूप में हुई है। विस्फोट परफ्यूम की बोतलों पर एक्सपायरी डेट बदलने की कोशिश के दौरान हुआ, इस गतिविधि में ज्वलनशील पदार्थ शामिल हो सकते हैं।
सिंगापुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी; चेन्नई लौटी, इसमें 170 यात्री थे
सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान के बाद तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद उसकी चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई। पायलटों ने समस्या का पता चलने पर एयरपोर्ट से संपर्क किया और लौट आए। फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे। इंजीनियर खराबी को ठीक कर रहे हैं।
दिल्ली की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेफ्ट पार्टियां, वृंदा करात बोलीं- बाकी पर दूसरी पार्टी के कैंडिडेट को समर्थन देंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लेफ्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने रांची में कहा कि लेफ्ट पार्टियां 6 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे सबसे मजबूत कैंडिडेट को समर्थन दिया जाएगा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।
तमिलनाडु के 10 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा, नाव भी जब्त की
श्रीलंका के नौसेना ने बुधवार रात श्रीलंकाई समुद्री इलाके में मछली पकड़ रहे 10 तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी नाव भी जब्त कर ली। नौसेना ने गुरुवार को कहा कि नाव को जाफना के कराईनगर में कोविलन लाइटहाउस के समुद्र से जब्त किया गया, जो 2025 में इस तरह की पहली जब्ती है।
उन्होंने कहा कि वे स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर उन प्रथाओं के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने से को रोकने के लिए श्रीलंकाई जल में नियमित गश्त और अभियान चलाते हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- माता-पिता में विवाद बच्चों से पासपोर्ट बनाने का हक नहीं छीन सकता
माता–पिता के बीच विवाद के कारण नाबालिग बच्चों का पासपोर्ट हासिल करने और विदेश यात्रा का अधिकार नहीं छीना जा सकता है। बाम्बे हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी 17 वर्षीय लड़की व उसकी मां की याचिका परकी।
कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा काअधिकार संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार का पहलू है। कोर्ट ने पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को लड़की को दो हफ्ते में पासपोर्ट जारी करने का निर्देश दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.