शादी रोक दो, बारात लेकर अभी लौट जाओ…पुलिस की एंट्री से थम गई बारात, सच जानकर रह जाएंगे हैरान! – Zee News

Hathras News: हाथरस जिले में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने समाज के सामने कानून और संवेदनशीलता दोनों की अहमियत को फिर से उजागर कर दिया. 
 
 
Trending Photos
Hathras News/सुमीत कुमार: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में उस वक्त माहौल बदल गया, जब एक किशोरी की शादी के बीच पुलिस ने हस्तक्षेप कर पूरी रस्मों को रुकवा दिया. देर रात मिली सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर तुरंत कार्रवाई की, जिससे इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा.

कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना नगला अलगजी गांव की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह विवाह हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में हो रहा था. जैसे ही नाबालिग शादी की सूचना पुलिस तक पहुंची, टीम ने बिना देर किए कार्यक्रम को रुकवाया और किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया.

मामले को अब बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने रखा गया है, जहां दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र का सत्यापन किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

किशोरी के पिता ने क्या बताया?
समिति के सामने किशोरी के परिजन भी पेश हुए. पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं,  किशोरी के पिता ने भावुक होकर बताया कि बड़ी बेटी की शादी के लिए उन्होंने किसी तरह पैसे जुटाए थे. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उनकी बेटी अभी 18 साल की नहीं हुई थी, लेकिन मजबूरी में शादी की तैयारी की गई.
यह घटना एक तरफ जहां कानून के सख्त पालन को दिखाती है, वहीं दूसरी ओर समाज के उस दर्द को भी उजागर करती है, जहां आर्थिक तंगी और जिम्मेदारियों के बोझ तले कई बार बचपन की कीमत चुकानी पड़ती है. 
और पढे़ं: 
‘मैं तुम्हारे साथ ही रहूंगी, वरना…’ प्रेमी की शादी से पहले उसके घर पहुंची प्रेमिका, दिल्ली से अमेठी तक प्यार की दर्दनाक दास्तान
‘सुनो! मुझे छूना नहीं, मैं किसी और की हूं…’, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़, फिर
उत्तर प्रदेश की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi   हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News