Amethi News: शादी का झांसा, दो बार अबॉर्शन और फिर धोखा, पीड़िता ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप – ABP News

अमेठी के मोचवा में एक युवती ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि दोनों की मुलाकात दिल्ली में एक शॉपिंग मॉल में हुई थी, जहां वह काम करती थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर वह उसके साथ रहने लगी.
युवती के मुताबिक, आरोपी मोहित विश्वकर्मा उसे अपने साथ रखकर बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रहने लगा. इस दौरान उसने कई बार शादी का भरोसा दिलाया, जिससे युवती को यकीन हो गया कि उनका रिश्ता जल्द ही शादी में बदल जाएगा. लेकिन युवती का आरोप है कि यह सब सिर्फ एक छलावा था और युवक का मकसद सिर्फ उसका इस्तेमाल करना था.
यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों का फिर प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने पहुंचे
मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि युवती दो बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा देकर अबॉर्शन करवा दिया. युवती का कहना है कि उसने यह सब शादी के भरोसे पर सहा, लेकिन बाद में उसे समझ आया कि उसके साथ धोखा हो रहा है. इस आरोप ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है.
युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे करीब एक लाख रुपये लिए. इसमें नकद रकम के अलावा उसका एटीएम कार्ड, चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान भी अपने पास रख लिया. युवती का कहना है कि उसने भरोसे में आकर सब कुछ दिया, लेकिन बदले में उसे सिर्फ धोखा मिला.
युवती के अनुसार, 12 अप्रैल को आरोपी उसे दिल्ली में छोड़कर चुपचाप अपने गांव लौट आया. बाद में उसे पता चला कि उसकी शादी 2 मई को तय कर दी गई है.
यह जानकारी मिलते ही युवती सीधे अमेठी पहुंच गई और आरोपी के घर जा पहुंची. वह तीन दिन तक वहां रही, लेकिन आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे घर से भगा दिया और आरोपी को भी वहां से कहीं और भेज दिया.
युवती ने अमेठी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब उसे तुरंत कार्रवाई नहीं दिखी तो वह गौरीगंज स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. वहां उसने लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की.
युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ ऐसा करने के बाद दूसरी शादी नहीं कर सकता. उसने चेतावनी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह कोई बड़ा कदम उठा सकती है.
‘सिर्फ 4 जिलों में आती थी…’, अखिलेश यादव के 300 यूनिट बिजली देने पर ओपी राजभर ने किया पलटवार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती की शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.
लोकेश कुमार त्रिपाठी साल 2024 से एबीपी लाइव के साथ जुड़े हैं. उत्तर प्रदेश के अमेठी की खबरों पर नजर रखते हैं.  पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने मध्यकालीन इतिहास में परास्नातक डिग्री एवं बी० एड० की डिग्री डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से प्राप्त किया है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News